17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब का होगा सौंदर्यकरण, 50 लाख का प्रस्ताव भेजा

तालेड़ा उपखंड की सुवासा पंचायत के खलुंदा गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थिति 40 बीघा के प्राचीन तालाब का जीर्णोंद्वार करवाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 15, 2025

तालाब का होगा सौंदर्यकरण, 50 लाख का प्रस्ताव भेजा

सुवासा पंचायत के खलुंदा गांव के प्राचीन तालाब का निरीक्षण व ग्रामीणों से बातचीत करते कनिष्ठ अभियंता ओम चौधरी

सुवासा. तालेड़ा उपखंड की सुवासा पंचायत के खलुंदा गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थिति 40 बीघा के प्राचीन तालाब का जीर्णोंद्वार करवाया जाएगा। इसके लिए 50 लाख का प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है, स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। लंबे समय से देखरेख के अभाव में व गांव का दूषित पानी तालाब में आने से गांव का तालाब मार रहा था।

तालाब का पानी हरा व गंदा हो गया है और इसकी बदबू धीरे-धीरे चारों और फैल रही है। ऐसे में मंदिर में आने वाले श्रद्धालु व तालाब के आसपास रहने वाले आमजन काफी परेशान है। तालाब के चारों अतिक्रमण के चलते 40 बीघा का तालाब सिमटकर 30 बीघा के आसपास रह गया है। इस समस्या को लेकर 12 मई को राजस्थान पत्रिका में तालाब का अस्तित्व खतरे में बदबू से ग्रामीण हो रहे परेशान शीर्षक समाचार प्रकाशित किया गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। तालेड़ा विकास अधिकारी नीता पारीक के निर्देश पर पंचायत समिति के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता ओम चौधरी के द्वारा मंगलवार को खलुंदा गांव के तालाब का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

खलूंदा गांव के तालाब में आ रही बदबू की रोकथाम के लिए मौके पर सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को भेजा था। ग्रामीणों को चाहिए कि घर का कचरा तालाब पर नहीं डाले और गांव के अंदर से आ रहे गंदे पानी की रोकथाम के लिए तालाब के चारों ओर कच्ची ड्रेन या पक्की नाली निर्माण का कार्य होने के बाद ही गांव के गंदे पानी की रोकथाम हो सकती है। इसके लिए मौके पर गए अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर तालाब की सुरक्षा व सौंदर्यकरण के लिये 50 लाख राशि का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया है। जैसे ही स्वीकृति आएगी तालाब के किनारे चारों तरफ निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नीता पारीक, विकास अधिकारी, तालेड़ा