6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से यहां बहेगी धर्म की बयार…

कस्बे के बांसी रोड पर बाबा खाटूश्याम मंदिर पर मूर्ति एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ आगाज होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 5 Feb 2020, 10:00 PM IST

आज से यहां बहेगी धर्म की बयार...

आज से यहां बहेगी धर्म की बयार...

देई. कस्बे के बांसी रोड पर बाबा खाटूश्याम मंदिर पर मूर्ति एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ आगाज होगा। श्याम परिवार देई के सदस्य कैलाश साहू व योगेन्द्र सोनी ने बताया कि शोभायात्रा प्रात: आठ बजे कृषि उपजमंडी से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड, मेन मार्केट, सदर बाजार, चारभुजा चौक, लोहडी चौहटी, घास का दरवाजा, बूंदी रोड, विवेकानन्द सर्किल, बांसी रोड होते हुए श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में २१०० कलश लिए महिलाएं, 21 घोडियां, पांच हाथी, सेमारी राजस्थान बैण्ड, भटिण्डा मस्क बैण्ड, पांच डीजे शामिल होंगे। इस दौरान बाबा बनखंडीदास महाराज व हिमाचल के संत राममोहनदास रामायणी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका जया किशोरी श्रीमदभागवत कथा का वाचन करेंगी। रात में पंडित अनिरूद्ध मुरारी नानी बाई रो मायरो का वाचन करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई।

यह होगा कार्यक्रम
महोत्सव 6 फ रवरी से 13 फ रवरी तक आयोजित होगा। इसके तहत 6 फ रवरी से 12 फरवरी तक दोपहर १२ बजे से शाम ५ बजे तक जया किशोरी भागवत कथा का वाचन करेंगी। छह फ रवरी से आठ फ रवरी तक रात सात बजे से पंडित अनिरुद्ध नानी बाई रो मायरो और नौ फ रवरी से ग्यारह फ रवरी तक रात सात बजे से बाबा चित्र विचित्र महाराज भक्तमाल कथा सुनाएंगे। नौ फ रवरी को सुबह कलशयात्रा व 13 फ रवरी को बाबा की नगर भ्रमण शोभायात्रा निकलेगी। उसके बाद मूर्ति प्रतिष्ठा व प्रसादी वितरण होगी।