5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्लोगन-लेखन से किया मतदाताओं को जागरूक…

कोई भी रचनात्मक नारे लेखन मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है, लोगो के दिलो में इसकी छाप असर डालती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 16 Mar 2018, 7:48 PM IST

Vigilantes made by Creative slogan writing

बूंदी. कोई भी रचनात्मक नारे लेखन मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है, यहीं वजह है कि इन दिनों प्रशासन भी इसी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान में जुटा है।

Read More: ये केसा पुस्तकालय ? न पानी न बिजली, शौचालय की व्यवस्था लाइब्रेरी में पुस्तक और कर्मचारी दोनो की कमी...

शिक्षण संस्थाओं में ऐसी प्रतियोगिता के जरिए बच्चें भी अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने में लगे है। राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाकनी में शुक्रवार को सबल अभियान के तहत नारा/स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Read More: नवरात्र-रविवार से शुरू, रविवार को सम्पन्न...किस राशि पर क्या होगा प्रभाव....

स्वीप प्रभारी रेहाना चिश्ती के निर्देशन में बच्चो ने बहुत ही सुंदर तरीके से नारे लिखे और उन्हें सजाया। लोकतंत्र हम से वोट करें गर्व से, बूढे हो या जवान सभी करे मतदान, मतदेना अपना अधिकारी बदले में न लो उपहार सरीखे संदेश भरे नारे जागरूक करते नजर आए।

Read More: संवत्सर की आखरी और साल की पहली शनि अमावस्या...शनि की तीरछी नजर से बचने के लिए यह करें उपाय...

हाथों में तख्तियां लेकर बच्चों ने लोगो का ध्यान खींचा। ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हिंडोली राजेंद्र खींची ने मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया और बच्चो द्वारा किये गए कार्य का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की।

Read More: सर्दी में भी दिलों में पिघल रही है आइसक्रीम... रिकॉर्ड तोड़ रहा बिजनेस

संस्था प्रधान तेजमल शर्मा ने बच्चो को संबोधित करते हुए उन्हें इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने हेतु प्रेरित करते हुए छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिकाधिक भागीदार बनने के लिए शपथ दिलाई।

Read More: नवाचार-मां का दर्द देख बेटियों पर बरसाई रहमत...बाल विवाह पर ये पंचायत निरस्त करेगी बीपीएल कार्ड-

इस मोके पर ढाकनी स्टाफ के सभी सदस्य भी मौजूद रहें। स्कूलों में पिछले तीन दिनों से विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूक अभियान चलाया जा रहा है।