10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात की बस पलटी, बस में सवार 6 बच्चों सहित 24 बाराती घायल

थाना क्षेत्र में गम्भीरा व कासपुरिया के बीच रात दो बजे शादी के बाद वापस लौट रही बारात की बस पलट गई, जिससे बस में सवार 6 बच्चों सहित 24 बाराती घायल हो गए। बस पलटने के बाद मौके पर घायलों में हड़बड़ाहट मच गई। घायल रात को तीन बजे उपजिला चिकित्सालय पहुंचे।

2 min read
Google source verification
बारात की बस पलटी, बस में सवार 6 बच्चों सहित 24 बाराती घायल

नैनवां. गम्भीरा-कासपुरिया मार्ग पर पलटी बारात की बस।

नैनवां. थाना क्षेत्र में गम्भीरा व कासपुरिया के बीच रात दो बजे शादी के बाद वापस लौट रही बारात की बस पलट गई, जिससे बस में सवार 6 बच्चों सहित 24 बाराती घायल हो गए। बस पलटने के बाद मौके पर घायलों में हड़बड़ाहट मच गई। घायल रात को तीन बजे उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सभी घायल आपस मे रिश्तेदार है, जिससे शादी की खुशियों में खलल पड़ गया।
थानाधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव निवासी रामेश्वर धाकड़ के पुत्र कमलेश की बारात करवर थाना क्षेत्र के समीधी गांव आई थी। समीधी से रात को बारात वापस लौट रही थी तो रात करीब दो बजे गम्भीरा व कासपुरिया के बीच बारात की बस पलट गई। बस पलटने के बाद बारात में शामिल लोग व ग्रामीण घायलों को रात तीन बजे उपचार के लिए नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। थाने से ड्यूटी ऑफिसर गीताराम मय जाप्ते के चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का उपचार शुरू कराया। पांच गम्भीर घायलों बारात की बस पलटी, बस में सवार 6 बच्चों सहित 24 बाराती घायल
को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कराया। रेफर किए पांचों घायलों को उपचार के कोटा के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह हुए घायल
चिकित्सालय के रिकॉर्ड के अनुसार 24 बाराती घायल हुए जिनमे 6 बच्चे भी घायल थे। घायलों में सोनू (24), आकांक्षा (14), भावेश (7), ज्योति (30), सीमा (35), आरव (12), प्रमोद (14), प्रियांशु (7), दिव्या (8), लेखराज (30), सुशील (13), सरोज (50), सीमा (40), ज्योति (30), बदरीलाल (50), जगदीश (60), भारत (27), पूजा (24), सन्नू (8), जगदीश (62), एकता (40), फुलनता (29), हर्षित (10) व सुरेश (27) शामिल है। पांच घायलों राजन्ता, ज्योति, सुशीला, बद्रीलाल व सीमा को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया है। बाकी घायल उपचार के बाद घर चले गए। सभी घायल आपस मे रिश्तेदार है। घायल कहा-कहा के रहने वाले है, इसका पता किया जा रहा है।

खुशियों में पड़ा खलल
बारात की बस के पलटने की सूचना मिलते ही भवानीपुरा में शादी वाले घर में शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। दूल्हा-दुल्हन को घर में लेने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बस के पलटने व कई बारातियों के घायल होने की सूचना मिली तो शादी की खुशियों में खलल पड़ गया।