गणित का नाम सुनते ही बच्चों में घबराहट शुरू हो जाती है लेकिन हम आपको ऐसे बच्चों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका सवाल मुंह से निकलते ही पलक झपकने तक जवाब मिल जाता है। गणित के जादूगर ये बच्चे दुबई में तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
बुरहानपुर. गणित का नाम सुनते ही बच्चों में घबराहट शुरू हो जाती है। लेकिन हम आपको ऐसे बच्चों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका सवाल मुंह से निकलते ही पलक झपकने तक जवाब मिल जाता है। गणित के जादूगर ये बच्चे दुबई में तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। हम बात कर रहे अबेकस एजुकेशन प्रोग्राम में आने वाले बच्चों की। इन बच्चों का दिमाग इतना तेज है कि गणित के प्रश्न पत्र पर इनका हाथ उत्तर देने में ऐसे चलता है, जैसे हाथों में मशीन लगाई हो। इसके पीछे अबेकस नामक यंत्र काम करता है, जो बच्चों को ट्रेनिंग देने में सहायक होता है। ओम सुखवानी दुबई में प्रतियोगिता जीत के आ चुके हैं।
शहर में अबेकस एजुकेशन प्रोग्राम का संचालन सुधीर अग्रवाल कर रहे हैं। उनके यहां 250 बच्चे अबेकस पद्धति से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अग्रवाल का मानना है अबेकस की शिक्षा लेकर हर बच्चे का दिमाग बिजली की गति से दौड़़ता है। संस्था 2005 से संचालित हैं। अभी तक यहां से 1 हजार से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययन करके जा चुके हैं। अग्रवाल ने बताया कि अहमदाबाद में 19 अगस्त को अबेकस मेथड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। जिसमें पूरे देश से 6 हजार बच्चे भाग लेंगे।
Read More : कोटा में असफलता मिली तो अंग्रेजी में लिखा नॉवेल, आठ देशों में चर्चित
इस प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले से 15 बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें धैर्य सुखवानी, ओम सुखवानी, कीतिक्षा चक्रवर्ती, धु्रव टोपीवाला, गुनगुन तख्तानी, दिव्यंाशु देवड़ा, रिया सुखवानी, साहिल सुखवानी, राहुल पाटिल, खुशी देवड़ा, एंजल सुखवानी है।