4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल-इंदौर की तर्ज पर अब बुरहानपुर सिटी में चलेगी मिनी बसें, जाने कैसे

- सिटी बस संचालन के लिए रूट तय करने पर हुई चर्चा- बस संचालन के लिए निगम बुलाएगा टेंडर

2 min read
Google source verification
 Bhopal-Indore now on the lines of mini buses in Burhanpur City, know how

private bus

बुरहानपुर. इंदौर-भोपाल की तर्ज पर शहर में भी सिटी बस संचालन के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। नगर निगम ने शुक्रवार को परिवहन विभाग से चर्चा कर शहर में सिटी बस संचालन के लिए रूट तय कर लिए। अब शहर में तीन रूट पर ६ बसें नगर निगम चलाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर बुलाए जाएंगे। सघन बसाहट वाले शहर में बड़ी बसों के बजाए मिनी बस चलाने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर, आयुक्त और आरटीओ की संयुक्त बैठक में सिटी बस संचालन के लिए चर्चा हुई। इसमें शहर व आसपास के क्षेत्र के बस संचालन के लिए तीन रूट बनाने का निर्णय लिया है। हर रूट पर दो-दो बसों का संचालन होगा। ताकि लोगों को नियमित समय के बाद आवागमन के लिए वाहन उपलब्ध हो सके। लालबाग, जिला न्यायालय, गणपति नाका और संजय नगर तक बस संचालन की प्लानिंग निगम ने की है। बैठक में आरटीओ सुरेंद्र गौतम, आयुक्त पवनसिंह, उप यंत्री अनिल गंगराडे मौजूद थे।
न्यूनतम किराए पर चलेंगी बसे
महापौर अनिल भोसले ने बताया कि बसों में न्यूनतम किराया लिया जाएगा, इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा। बसे नगर निगम द्वारा चलाई जाएंगी, इसलिए जनता के हित में कम राशि ली जाएगी। ६ बसों की प्लानिंग की है। इसमें ३ रूट बनाए हैं। एक ओर बैठक लेकर रूट फाइनल किए जाएंगे। बसों का टेंडर जल्द बुलाया जाएगा, ताकि प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।
इन रूटों पर बसों का संचालन प्रस्तावित
शहरी क्षेत्र में तीन रूटों पर बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसमें किला रोड से शनवारा, सिंधीबस्ती, लालबाग से वापसी में नया जिला अस्पताल, जिला न्यायालय से वापस शाही किला बस आएंगी। इसके अलावा शहर से गणपति नाका-लोधीपुरा और संजय नगर, इतवारा व आजादनगर तक बस संचालन का प्रस्ताव है। शहर में ट्रैफिक को देखते हुए मिनी बसों के संचालन की प्लानिंग है, ताकि बस कहीं भी टै्रफिक में ज्यादा समय तक न अटके।

अंतरप्रांतीय बसे भी चलेगी
महापौर भोसले ने बताया कि बुरहानपुर से अंतरप्रांतीय बस संचालन करने की भी प्लानिंग है। इसके लिए १३ बसों के टेंडर बुलाए गए थे। इन्हें स्वीकृत करने के लिए जल्द बैठक ली जाएगी। इसके फायनल होते ही, बसों का संचालन शुरू हो जाएंगा। इसमें बुरहानपुर से खरगोन, इंदौर, अलिराजपुर, पूणे, भोपाल और अन्य जगहों पर बसें संचालित होगी।

फिलहाल ऑटो-टैंपों का कर रहे लोग उपयोग
वर्तमान में शहर में ऑटो-टैंपों से लोग आवागमन कर रहे है। लेकिन इससे सफर करना भी सप्ता नहीं है। बहादरपुर, लालबाग व अन्य रूट पर चलने वाले ऐपे, मैजिक, टैंपों का किराया १० से २० रुपए तक का है। वहीं ऑटों का किराया दूरी के मान से ४० रुपए से ९० रुपए तक है। शहरी क्षेत्र में ही एक हजार से ज्यादा ऑटो का संचालन होता है।

बीयू१००१: बैठक में चर्चा करते हुए।