
Burhanpur's daughter designed the new Parliament House, everyone appreciated
बुरहानपुर. अभी- अभी देश को समर्पित हुए नए संसद भवन के निर्माण में बुरहानपुर शहर की बेटी आस्था देवताले की इंटीरियर और फर्नीचर डिजाइनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आस्था के इतवारा मालवीय वार्ड स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर शॉल श्रीफल से बिटिया का अभिनंदन किया। साथ ही मैक्रो विजन अकैडमी में पहुंचकर अपने गुरु और प्रेरणा स्त्रोत्र आनंद प्रकाश चौकसे से आस्था देवताले ने इस उपलब्धि पर अपने अनुभव साझा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।।
सांसद ने कहा कि सांसद भवन के निर्माण में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में आस्था देवताले के द्वारा निभाई गई अहम भूमिका से सिर्फ देवताले परिवार ही नहीं, बल्कि मेरा पूरा लोकसभा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। आपने आस्था को बधाई देते हुए कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने क्षेत्र की बिटिया को उसके माता पिता के साथ दिल्ली स्थित नवीन संसद भवन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट करवाउंगा। इस अवसर पर सांसद पाटिल से पारिवारिक चर्चा के दौरान आस्था देवताले ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने संसद भवन की गैलरी के पत्थरों में नक्काशी की डिजाइन तथा प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के निवास का इंटीरियर तथा फर्नीचर डिजाइन तैयार किया है। विगत 3 वर्षों से अहमदाबाद स्थित हसमुख भाई चंदू भाई पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनिंग में जॉब करते हुए विस्ता प्रोजेक्ट के अंतर्गत संपन्न हुए इस कार्य में आस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आस्था देवताले मध्य प्रदेश की एकमात्र ऐसी बेटी है, जिसे ऐतिहासिक धरोहर नवीन संसद भवन के निर्माण में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
सांसद ने उल्लेखनीय उपलब्धि पर पिता अधिवक्ता संतोष देवताले और माता संगीता देवताले को भी बिटिया की उपलब्धि पर बधाई दी। कहा कि आज फादर्स डे है और एक पिता के लिए इससे बड़ा और कोई उपहार नहीं हो सकता कि अपनी बेटी की उपलब्धियों के कारण माता.पिता का नाम रोशन हो रहा है।
इस अवसर पर सांसद पाटिल के साथ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे, भावसार समाज के वरिष्ठ सलाहकार, दिलीप चौधरी, सचिव कैलाश भागवत तथा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के महाराष्ट्र से पधारे वरिष्ठ प्रशिक्षक माधव गवई, प्रशिक्षिका दीपाली पंडित, रविंद्र पंडित और प्रथम पंडित भी मौजूद थे।
अहमदाबाद में जॉब करती है आस्था
वर्तमान में अहमदाबाद में जॉब कर रही आस्था 2 दिन के प्रवास पर बुरहानपुर आई हुई है और रविवार सुबह उसने अपने प्रारंभिक शिक्षा की स्कूल मैक्रो विजन अकैडमी पहुंचकर आनंद प्रकाश चौकसे से भी सौजन्य भेंट की।
Published on:
19 Jun 2023 10:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
