3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेजों में अब लड़कियों का बोलबाला

- अभाविप का रहा दबदबा- कादरिया में एनएसयूआई ने मारी बाजी

2 min read
Google source verification
College Students Election : Girls in girls nowadays

College Students Election : Girls in girls nowadays

बुरहानपुर. कॉलेज में अब लड़कियों की धाक रहेगी। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सभी कॉलेज में छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं छात्र संगठन की बात करें तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा। कादरिया में एनएसयूआई जीती जबकि सभी कॉलेज में एबीवीपी जीती है।
यह बने हैं विजेता-
सेवासदन कॉलेज -
अध्यक्ष हिमानी पवार एबीवीपी
उपाध्यक्ष आर्शी साहू एबीवीपी
सचिव अभिनव पाटील एबीवीपी
सह सचिव प्रिया सारवान एबीवीपी
कादरिया कॉलेज :-
अध्यक्ष रमशा खान एनएसयूआई
उपाध्यक्ष यासमीन बानो एनएसयूआई
सचिव नोफिल सईद उद्दीन एनएसयूआई
सह सचिव रशीदा मोटरवाला एनएसयूआई

शासकीय कॉलेज बुरहानपुर :-
अध्यक्ष विद्या नागोरी एबीवीपी
उपाध्यक्ष हितेश सातव एबीवीपी
सचिव शौकत जहां एबीवीपी

शासकीय कॉलेज नेपानगर :-
अध्यक्ष सपना जगताप एबीवीपी
उपाध्यक्ष वैदांत वाघमारे एबीवीपी
सचिव सचिन एवले एबीवीपी
सह सचिव आरती पवार एबीवीपी
जीत का मना जश्न
कॉलेज में सोमवार शाम को परिणाम सामने आने के बाद जीत का जश्न मन गया। सेवा सदन कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विजय जुलूस निकाला। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। जीत के जश्न में हर कोई रंग गया। डीजे की धून पर छात्र खूब थिरके।
पुलिस की रही सुरक्षा व्यवस्था
छात्र संगठन चुनाव के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ा। सेवा सदन कॉलेज में तो मुख्य गेट ही बंद कर दिया गया। केवल आईडी वाले छात्रों को अंदर प्रवेश दिया। छात्रसंघ चुनाव के लिए भाजपा के कई नेता भी पहुंच गए। जीत के परिणाम के बाद पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन कुलकर्णी सहित कई नेता पहुंच गए।

यह मिले मत
कॉलेज में 3 से 4.30 तक मतदान प्रक्रिया हुई। 4.30 से मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष के लिए हिमानी को 26 व प्रणाली को 5, उपाध्यक्ष के लिए आर्शी को 15 व उमा को 13 और अभिवन को 29 व चेतना को 10 मत मिले।
कादरिया कॉलेज में निर्विरोध निर्वाचन
कादरिया कॉलेज में पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। यहां 9 निर्वाचित और 21 मनोनीत सीआर प्रक्रिया में शामिल हुए। कॉलेज में एनएसयूआई विजयी रही। यहां अध्यक्ष रमशा खान, उपाध्यक्ष यासमीन बानो, सचिव नोफिल सइदउद्दीन व सह सचिव रशीदा मोटरवाला रहे। बुरहानपुर के सरकारी कॉलेज में एबीवीपी विजयी रही। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष विद्या नागोरी, उपाध्यक्ष हितेश सातव, सचिव शौकत जहां को बनाया है।

Story Loader