2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्ञानेश्वर पाटिल होंगे प्रत्याशी, इसलिए लगी उनके नाम पर मुहर

- 1987 से अभाविप से जुड़कर हुए सक्रिय- पार्टी के कई पदों पर रहे

less than 1 minute read
Google source verification
Dnyaneshwar Patil will be the candidate, that's why his name got stamped

Dnyaneshwar Patil will be the candidate, that's why his name got stamped

बुरहानपुर. भाजपा ने शुभ मुहूर्त देखते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। लंबे इंतजार के बाद खंडवा लोकसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम पर मुहर लगी। देर रात को ही सूचना मिलते ही उनके निवास पर बधाई देने समर्थक पहुंचते रहे।
यह है उनका जीवन परिचय
ज्ञानेश्वर पाटिल
नाम : ज्ञानेश्वर पाटिल
पिता : नत्थुजी पाटिल
शैक्षणिक : स्नातक (बी.कॉम)
जन्मतिथि : 27 जनवरी 1969
व्यवसाय : कृषि, केला ट्रांसपोर्टर व केला सप्लायर

राजनैतिक सफर
1987 से अभाविप से जुड़े
1995 से 1998 तक भाजयुमो जिला खंडवा महामंत्री
1998 से 2001 तक भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
2001 में भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री
2000 से 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व निमाड़ खंडवा
2012 से 2014 तक प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
चुनावी जिम्मेदारी
1998 लोकसभा चुनाव संचलन की जिम्मेदारी
2004 के लोकसभा में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी
2014 में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में सक्रिय भूमिका
1998 में शाहपुर विधानसभा चुनाव सह संचालक रहे।
2019 में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के आकोला जिले में पांच विधानसभा के चुनाव प्रभारी रहे।
खंडवा के लिए रवाना
लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल सुबह 6 बजे उनके पैतृक गांव बोहरडा पहुंचे। यहां उनके स्वर्गीय माता-पिता को नमन कर इच्छापुर में मां इच्छादेवी के दर्शन किए। इसके बाद शाहपुर में स्वर्गीय नंदकुमारसिंह चौहान की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां से वे अटल स्मृति स्थल पहुंचे यहां पुष्प अर्पित कर खंडवा के लिए रवाना हो गए।
बोले यह प्राथमिकताएं
मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास किया उस पर खरे उतरने का प्रयास करूंगा
इ्ंदौर इच्छापुर फोरलेन का काम जल्द शुरू हो इस पर फोकस रहेगा
इंदौर से आकोला ब्राडगेज के लिए आगे बढ़ाएंगे
ताप्ती मेगा रिचार्ज के लिए काम किया जाएगा। किसान के खेत तक पानी पहुंच सके।
कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देंगे