
Burhanpur news. वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ सरकार का खजाना भी भर गया। बुरहानपुर जिले में शासकीय विभागों ने करोड़ों की वसूली की। शासन से मिले राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम, रजिस्ट्री, खनिज, परिवहन सहित अन्य विभाग अपने-अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए शासकीय अवकाश के दिन भी काम किया। कई विभागों की वसूली पिछले साल की तुलना में 5 से 10 फीसदी बढ़ोतरी रही।
शहरी क्षेत्र में नगर निगम के साथ राजस्व विभाग ने वसूली के लिए बकायादारों को नोटिस जारी किए थे।कुर्की, तालाबंदी और मौके पर पहुंचकर घरों पर दस्तक दी।लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वालों पर विशेष नजर रखकर विशेष वसूली अभियान चलाया गया।यही कारण रहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले विभागों ने शासन से मिले लक्ष्य के अनुरूप वसूली की।एक अप्रेल से नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होगी ऐसे में जमीनों की नई दरें लागू हो जाएगी।
नगर निगम
नगरीय निकाय विभाग से नगर निगम को 12 करोड रुपए टैक्स वसूली का वार्षिक लक्ष्य मिला था। निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 13 करोड से अधिक की राशि वसूली कर लक्ष्य को पूरा किया। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निगम की डिमांड के अनुरूप अभी वसूली करना बाकी है।निगम द्वारा ई नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है।पोर्टल से ऐेसे बकायादारों की सूची निकाली गई हैजिन्होने अभी तक टैक्स का भुगतान नहीं किया। ऐेसे बकायादारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रजिस्ट्री
एक अप्रेल से जमीनों की नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी। रजिस्ट्री विभाग ने 470 लोकेशन पर बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। पुरानी दरों पर जमीनों की रजिस्ट्री कराने के लिए मंगलवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला तो लोगों की भीड़ रही। जिला पंजीयक पीपीएस तोमर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में शासन से 82 करोड का लक्ष्य मिला था। 30 मार्च तक विभाग ने 72 करोड का राजस्व प्राप्त किया। इस साल रजिस्ट्री कम हुई है,लेकिन राजस्व में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई। नई दरों पर 8 आपत्तियां आई थी, जिसमें 6 आपत्तियां खारिज कर दो आपत्तियों को मान्य किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर और दत्तत्रय नगर क्षेत्र में जमीनों की दरों को यथावत रखा गया है।
खनिज
खनिज विभाग भी वित्तीय वर्ष की लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 137 प्रकरण में करोडो की वसूली की। जिला खनिज अधिकारी मेजरसिंह जमरा ने बताया कि शासन से विभाग को एक करोड 95 लाख का लक्ष्य मिला था। 3 करोड 21 लाख से अधिक की वसूली की गई।चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने अलग,अलग मामलो में करीब 137 से अधिक प्रकरण बनाकर जुर्माना भी लगाया था। बकाया वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया।
राजस्व
राजस्व विभाग को शासन से 7 करोड रुपए वसूली का लक्ष्य मिला था। बुरहानपुर और नेपानगर अनुविभागीय क्षेत्र मिलाकर राजस्व विभाग ने 4 करोड 24 लाख से अधिक की वसूली की।डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बताया कि शासन द्वारा भू राजस्व, डायवर्सन, अर्थदंड को लेकर वार्षिक लक्ष्य जारी किया जाता है।इस साल 7 करोड का लक्ष्य मिलने पर सभी क्षेत्रों में बकायादारों से वसूली की गई।पटवारी, आरआई की टीमों के साथ तहसीलदार, एसडीएम ने अपनेस्तर पर प्रयास कर 4 करोड से अधिक की वसूली की है।
परिवहन
परिवहन विभाग से जिले को 27 करोड रुपए के टैक्स वसूली का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 21 करोड 90 लाख से अधिक टैक्स की वसूली की है। जबकि पिछले साल परिवहन विभाग को 22 करोड का टैक्स मिला था। इस साल विभाग पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में पीछेे रहा। जबकि शेष दिनों में टैक्स की वसूली के लिए अफसरों ने लगातार कार्रवाई की।
Published on:
01 Apr 2026 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
