1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी ने दिखाए तेवर, शहर में 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, पिघल रहा डामर

- रात में बढ़ी उमस

less than 1 minute read
Google source verification
Heat showed attitude, station temperature at 40 degrees in the city, asphalt melting

Heat showed attitude, station temperature at 40 degrees in the city, asphalt melting

बुरहानपुर. मई माह में सूरज के तेवर तल्ख होने से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सडक़ों पर डामर पिघलने के साथ लूट लगने वाली गर्म हवाएं चल रही है।तापमान में बढ़ोतरी होने दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा होने के साथ लोग गर्म हवाओं से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बंाधकर निकल रहे है। गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थ की मांग बढ़ गईहै।
मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर सूरज के तेवर इस तरह रहे तो तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 12 बजे के बाद तेज गर्मी होने के साथ ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए टोपी, गमछा मुंह पर लपेटकर बाहर निकल रहे हैं। बाजार में पेय पदार्थों के ठेलों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। आलम यह हुआ कि दोपहर के समय चौराहों और सडक़ें पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई।
अप्रेल में राहत, मई में गर्मी का एहसास
मौसम में आए परिवर्तन के चलते अप्रेल माह में गर्मी का एहसास कम हुआ था। ओलावृष्टि के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मई माह में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। सूरज ढलने के बाद रात के समय उमस अधिक होने से लोगों की सेहत पर भी इसका असर हो रहा है।

Story Loader