बुरहानपुर

सुबह 6:30 बजे उड़े शाम 4.30 बजे उतरे, 10 घंटे तक आसमान में उड़ते रहे कबूतर

राष्ट्रीय स्पर्धा में बुरहानपुर के जुनैद के कबूतर को तीसरा स्थान, 20 कबूतरों की टोली को एक साथ उड़ाया

less than 1 minute read

बुरहानपुर. आज के दौर में भी कबूतरों के करतब जारी हैं. ऐसा ही एक आयोजन ऑल इंडिया कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के नाम से किया गया. इस प्रतियोगिता में बुरहानपुर के जुनैद मंसूरी के कबूतरों ने लगातार 10 घंटे तक आसमान में उड़कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 90 स्थानों से कबूतर उड़ाए गए थे। देर रात तक प्रदेशस्तर पर परिणाम घोषित किए गए। प्रथम एवं द्वितीय स्थान इंदौर के कबूतरों को मिला जबकि तीसरे स्थान पर बुरहानपुर के कबूतर रहे।

कमलेश पांजरे ने बताया कि कबूतर उड़ान प्रतियोगिता नेशनल स्तर पर आयोजित की गई थी। इसके परिणाम राज्यस्तर पर घोषित किए गए। प्रदेशभर के 90 स्थानों से एक साथ कबूतरों को उड़ाया. सुबह 6:30 बजे 20 कबूतरों की टोली को एक साथ उड़ाया गया जो शाम 4:30 बजे लौटे। इस प्रकार करीब 10 घंटे तक लगातार आसमान में उडऩे के बाद कबूतर वापस आए. बुरहानपुर से गांधी चौक के जुनैद मंसूरी और प्रतापपुरा के शेख इसहाक कबूतरों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जुनैद के कबूतर अधिक समय तक आसमान में रहने से विजयी घोषित किए गए। प्रदेशभर से देर शाम को आए परिणाम में बुरहानपुर का स्थान तीसरे नंबर पर रहा।

वीडियोग्राफी के साथ की निगरानी
नेशनल कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के लिए देशभर में वीडियोग्राफी के साथ एक-एक उस्ताद को जिम्मेदारी की गई थी। कबूतरों पर सील लगाने के साथ ही उडऩे और बैठने के समय को नोट किया गया। बुरहानपुर में उस्ताद गणेश महाराज की निगरानी में यह प्रतियोगिता हुई। शहर में करीब 50 कबूतरबाज और 25 से अधिक उस्ताद है। कबूतरबाजी में बुरहानपुर का नाम प्रदेश सहित देशभर में चर्चित है।

Published on:
22 Nov 2022 01:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर