26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : अजब एमपी में गजब का मामला! बंदर की याद में इस गांव के लोगों ने कराया मुंडन

MP News : मध्यप्रदेश के लिए यूं ही नहीं कहा गया है अजब-गजब एमपी। यहां बंदर की याद में गांव के लोगों ने मुंडन करा लिया। बंदर की मौत 10 दिन पहले ही हो गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
burhanpur news

MP News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां 10 दिन पहले एक बंदर की अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शुद्ध के दिन गांव के 15 से ज्यादा लोगों ने मुंडन करवाया। बंदर की दसवीं पर अन्न दान भी किया गया था।

गांव के लोगों ने बताया कि बंदर की मौत 10 दिन पहले ही हो गई थी। ग्रामीणों को बंदर से काफी ज्यादा लगाव था। गांव के लोगों के द्वारा उसे भोजन भी देते थे। गांव में उसने कभी किसी को चोट पहुंचाई थी। अचानक उसकी मौत हुई तो पूरा गांव सदमे में आ गया था। इसके बाद बंदर की शव यात्रा भी निकाली गई थी। फिर अंतिम संस्कार भी किया गया।


ग्रामीणों से बंदर का था खास लगाव


ग्रामीणों ने बताया कि हनुमान मंदिर पर पंगत लगाई गई थी जिसमें करीब 1 हजार लोग शामिल हुए थे। इसमें 15 से ज्यादा लोगों ने मुंडन भी कराया था। हनुमानजी के मंदिर में बंदर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बंदर सबके घर आता-जाता रहता था। इसलिए उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही किया गया।