25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP का ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर बनेगा नया औद्योगिक हब, 1000 करोड़ के निवेश का मास्टर प्लान तैयार

Burhanpur Textile Industry: केले और कपड़े से चमकता बुरहानपुर, विकास की नई राह पर, समय के साथ फीकी पड़ी थी चमक, एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा बुरहानपुर का कारोबार...

4 min read
Google source verification
Burhanpur Industrial Hub Global Boom

Burhanpur Industrial Hub Global Boom (photo: AI)

Burhanpur Industrial Hub: बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता है। 400 साल पहले मुगल समय से यहां कपड़े की सबसे बड़ी मंडी रही। जिस तरह यहां कपड़े का ताना बाना बुना जाता था, उसी तरह यहां की गंगा-जमुनी तहजीब रही। यहां का कपड़ा दुनियाभर में प्रसिद्ध था, समय के साथ बाजार की चमक जरूर फीकी पड़ी, लेकिन अब बदलते समय यहां का कपड़ा फिर देशभर में सप्लाइ होने लगा। आने वाले पांच सालों में इसे और उड़ान मिलने जा रही है। साथ ही केले के लिए प्रसिद्ध बुरहानपुर में एक्सपोर्ट जोन से लेकर इस पर आधारित कृषि उद्योग की भी रफ्तार बढ़ी है।

टेक्सटाइल उद्योग से ही बुरहानपुर की पहचान

प्रदेश के सबसे बड़े टेक्सटाइल उद्योग के रूप में बुरहानपुर की एक अलग ही पहचान है। आने वाले सालों में इस उद्योग की एक और नई तस्वीर उभरेगी। यहां पर एक हजार करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है, जिससे 12 हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

अभी जो तेजी से प्रयास हो रहे हैं इससे एक नए शहर का भविष्य देखने को मिल रहा है। यहां उद्योग के लिए जो माहौल और जमीन तैयार हुई उसमें स्थानीय ही नहीं बल्कि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र तक उद्योगपति निवेश में रुचि दिखा रहे हैं। यही वजह है कि 2015-16 तक जो बुरहानपुर का कपड़ा उद्योग 770 करोड़ का था, वह अब 1 हजार करोड़ का होगा। इससे जिले की तस्वीर ही बदल जाएगी।

जानें यहां उद्योग की इकॉनोमी

-211 करोड़ का जीएसटी टैक्स 4 साल में दे चुका है बुरहानपुर

-04 साल पहले तक 60 करोड़ का जाता था टैक्स

-04 हजार रजिस्टर्ड औद्योगिक प्रतिष्ठान यहां

-45 हजार पावरलूम

-05 हजार आधुनिक लूम यहां

-01 लाख लोग कपड़ा उद्योग से जुड़े

-01 लाख लोग केला उद्योग से जुड़े हुए

भविष्य में निवेश की तैयारी

-200 करोड़ रेहटा में निवेश की तैयारी

-400 करोड़ सुखपुरी में निवेश

-200 करोड़ फेयर डील में निवेश

-400 करोड़ चार नई स्पीनिंग मिल प्रस्तावित

- 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा

एफॉर्डेबल हाउसिंग पर पड़ सकता है असर

नए नियमों से छोटे और मझोले डेवलपर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे ज्यादा असरभोपाल और इंदौर जैसे शहरों में होगा। यहां 10 हेक्टेयर क्षेत्र जुटाना छोटे डेवलपर्स के लिए आसान नहीं होगा। वहीं पॉलिसी के तहत डेवलपर के लिए न्यूनतम 5 करोड़ की नेटवर्थ और 6 करोड़ रुपए का औसत वार्षिक टर्नओवर भी प्रभाव डालेगा। साथ ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में पंजीयन के लिए 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे, वहीं पांच साल बाद नवीनीकरण के लिए भी 25 हजार देना होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे और मझोले डेवलपर्स मध्यमवर्गीय और किफायती आवासीय योजनाएं विकसित करते हैं। ऐसे डेवलपर्स बाजार से बाहर होंगे तो, एफॉर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की संख्या घटने की आशंका है।

नई साधिकार समितियां गठित होंगी

अब टाउनशिप संबंधी प्रस्तावों पर संचालक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अध्यक्षता वाली समिति विचार नहीं करेगी। इसके स्थान पर नई साधिकार समितियां गठित की गई हैं। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सचिव नगरीय विकास की अध्यक्षता में समिति प्रस्तावों का परीक्षण-अनुमोदन करेगी। वहीं जिलों में अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति को है।

ये क्षेत्र देंगे ऊंची उड़ान

टैक्सटाइल

टैक्सटाइल में बुरहानपुर शहर में विकास की खासी संभावनाएं हैं। यहां का कपड़ा देशभर में सप्लाय होता है, लेकिन इसमें वेल्यू एडिशन के लिए डाइंग, प्रिंटिंग, गारमेंटस, अपेरल मेकिंग को बढ़ावा देना होगा। अभी निम्न गुणवत्ता कपड़ा यहां बन रहा है।

टूरिज्म

यहां का पर्यटन अनछुआ पहलू है। टूरिज्म सर्किट में आना चाहिए। यहां पर टूरिज्म की उद्योग में बढ़ोतरी हुई है। रेस्टोरेंट, होटल, एऊयूजमेंट पार्क भी बढऩा शुरू हो गई, लेकिन अभी इसमें और काम करने जरूरत है। सरकार के साथ हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे तो अच्छा लाभ मिल सकते हैं।

ट्रांसपोर्टेशन

देश के मध्य भाग में होने से सेंट्रल लाइन मुख्य रेल मार्ग, सड़क मार्ग बुरहानपुर से जुड़ चुके हैं। फोरलेन बुरहानपुर में पहुंच चुका है। अभी नया हाईवे लगभग बन चुका है। आगे महाराष्ट्र को जोड़ने का काम बाकी है। जबकि नई रेलवे लाइन भी शहर के विकास में उपयोगी होगी।

बुरहानपुर बड़ा केंद्र, बड़े शहर में उभरेगा

बुरहानपुर उद्योग का बहुत बड़ा केंद्र है। यहां आगे टूरिज्म, कृषि और टेक्सटाइल के रूप में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। स्वरोजगार यहां अच्छा मिलेगा। अब हाइवे और रेलवे से कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी बन रही है। बुरहानपुर आगे जाकर बड़े शहर के रूप में उभरेगा।

- हर्षसिंह, कलेक्टर, बुरहानपुर

पर्यटन को मिले उड़ान

यहां के उद्योग को उड़ान मिलना चाहिए। बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट की तैयारी चल रही है, अच्छा है, लेकिन इसे और गति मिलने की जरूरत है। यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां हवाई अड्डे की सुविधा हो जाए तो बुरहानपुर से 105 किमी अजंता, 110 पर ओंकारेश्वर, 165 किमी महेश्वर है।

-होशंग हवलदार, पुरातत्वविद्

बुरहानपुर की तस्वीर बदलना हैं

इसमें टेक्सटाइल, टूरिज्म और ट्रांसपोर्टेशन। टेक्सटाइल आधुनिकीकरण में बदल रहा है। एयर जेट, स्पीनिंग मिल भी आ रही है। रेडिमेड गारमेंट का भी काम शुरू हो गया है। बाहर के व्यापारी भी यहां निवेश कर रहे है।

-प्रशांत श्रॉफ, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स

पहुंच मार्ग बनाना चाहिए

यहां कपड़ा, केला और पर्यटन के लिए बुरहानपुर जाना जाता है। यहां पर्यटन स्थल तक के लिए पहुंच मार्ग बनाना बहुत जरूरी है। ताह्रश्वती नदी पर बोटिंग की सुविधा हो। यहां पर्यटन उद्योग से रोजगार के खासे अवसर हो सकते हैं। ताप्ती नदी के घाटों का भी कायाकल्प करना चाहिए।

- उपेंद्र श्रॉफ, पर्यटन प्रेमी