
The graph of accidents increased in Burhanpur, you will be shocked to see the figures
बुरहानपुर. खरगोन हादसे में 24 यात्रियों की मौत के बाद जिले में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं का ऑडिट किया गया तो चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आइ है। चार महीने में 142 दुर्घटनाओं में 38 लोगों की मौत हो गई और 164 लोग गंभीर या आंशिक रूप से घायल हुए हैं। ब्लैक स्पॉट पॉइंट और अंधे मोड़ों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाई गई योजनाएं भी कागजों तक ही सीमित रह गई है।
इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे सहित बुरहानपुर देड़तलाई हाइवे पर वाहन दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रह है। पिछले साल के मुकाबले दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होने के साथ मृतकों की संख्या में कमी आइ है।बड़ी दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मुख्य कारण यातायात नियमों की पालना नहीं करने के साथ वाहन की स्पीड अधिक होना पाया गया। हाइवे पर बाइक दौड़ाते समय चालक हेलमेट नहीं लगाने से सिर पर गंभीर चोट लगने से मौतें हो रही है। चार पहिया चालकों द्वारा स्पीड, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के साथ मोबाइल पर बात करना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
ब्रेकर बनाकर स्पीड नियंत्रित की कोशिश
असीरगढ़ से लेकर इच्छापुर सीमा तक वाहन दुर्घटनाओं के लगभग 40 से अधिक पॉइंट है। ब्लैक स्पॉट, डेंजर जोन घोषित किया गया है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हाइवे एजेंसी ने बड़े, बड़े ब्रेकर बना दिए जो अब छोटे वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे है। पुल, पुलियाओं पर हुए गड्ढे, हाइवे का मेंटेनेंस सहित अंधे मोड पर पेड़ की टहनियों और झाडिय़ों की सफाई नहीं होने से सामने से आ रहे बड़े वाहन दिखाई नहीं देने से बड़ी दुर्घटनाएं होती है। यहां पर न तो संकेत बोर्ड लगे है न ही सोलर लाइट की व्यवस्था की गई।
इन योजनाओं पर अमल नहीं
सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में जिले की सीमा से गुजरने वाले हाइवे पर सुधार के साथ चिह्नांकित ब्लैक स्पॉट, डेंजर जोन पर सुरक्षा के उपाय करने के लिए अलग, अलग योजनाएं बनाई गई थी। रेडियम बोर्ड, पेड़ों पर पट्टी, दुर्घटना क्षेत्र को जीपीएस से ट्रेक करना सहित अन्य बिंदु शमिल है। लेकिन परिवहन विभाग, ट्रैफिक एवं हाइवे एजेंसी के अफसरों ने इन योजनाओं का गंभीरता से नहीं लिया।सच्चाई यह है कि जिले में हर माह ओवर स्पीड, ओवरटेक, ओवरलोड, नशे सहित अन्य कारणों से सडक़ हादसे में लोगों की जान जा रही है।
4 माह की दुर्घटनाओं का ऑडिट
माह दुर्घटनाएं मौत घायल
जनवरी 41 10 51
फरवरी 33 13 37
मार्च 35 09 44
अप्रेल 33 06 32
थानेवार घटित दुर्घटनाएं
थान दुर्घटना मौत घायल
कोतवाली 13 00 12
शिकारपुरा 20 03 19
लालबाग 17 02 33
गणपतिनाका 08 02 06
नेपानगर 08 01 08
निंबोला 24 09 26
शाहपुर 30 05 34
खकनार 22 16 26
जिले में 4 साल में दुर्घटनाएं
साल दुर्घटना मौत
2022 386 94
2021 315 80
2020 282 90
2019 272 116
Published on:
14 May 2023 01:37 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
