1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां लगातार हो रही चोरी की वारदात, पानी की मोटर तक ले गए

- एक सप्ताह में 3 बार चोरी की वारदात, 5 मोटरें, दर्जनभर किसानों की केबल चोरी- शिकायत के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, टीआई बोले जांच कराते हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे

2 min read
Google source verification
Theft incidents are happening here continuously, taken to the water motor

Theft incidents are happening here continuously, taken to the water motor

नेपानगर. जिले में किसानों के खेतों से केबल, मोटरें चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। नेपानगर तहसील के अंधारवाड़ी गांव से एक ही सप्ताह में करीब 5 मोटरें और दर्जनभर से ज्यादा किसानों के खेतों से केबल वायर चोरी हो गई, जिससे किसानों को अब तक लाखों रूपए का नुकसान पहुंच चुका है। किसानों का कहना है कि इस समय खेत में मूंग और गन्ना लगा है। मोटरें, केबल चोरी होने से किसान खेतों में पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे फसलें खराब होगी और इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। किसानों ने इसकी शिकायत थाने में भी की है, लेकिन अब तक आरोपी नहीं पकड़ा, नेपानगर थाना प्रभारी का कहना है कि अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
जानकारी के अनुसार अंधारवाड़ी में कुछ दिन पहले चंदु फेगड़े के यहां से मोटर चोरी हुई थी। इसके दो दिन बाद ही शिवाजीराव जगताप और एक अन्य की मोटर चोरी हो गई। इसी दिन आठ लोगों के खेतों से केबल वायर भी चोरी हुई। इसमें संभाजी पठानकर, जयेश पटेल, अशोक बरहाटे, विलास पटेल, जयेश पाटिल, नामदेव धांडे सहित अन्य किसान शामिल हैं। वहीं मंगलवार को फिर अजय ठाकुर, चंपु श्रीवास्तव की दो मोटरें चोरी हो गई। दो सप्ताह में तीन घटनाएं होने से किसानों में आक्रोश है। इसकी शिकायत किसानों ने थाने में कीए लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त में नही आए।
खराब हो जाएगी फसलें, पुलिस करें कार्रवाई
किसानों ने कहा हमारे खेतों में इस समय मूंग, गन्ना फसल लगी है जिसमें पानी चालू। अगर पानी समय पर नहीं दिया गया तो फसलें खराब हो जाएगी। एक मोटर करीब 40 हजार की आती है। पहले ही किसान नुकसान उठा रहे हैं। ऐसे में बार बार चोरी हेने से आहत हैं। किसानों का कहना है कि केबल कम से कम 2500 रुपए का आता है। दर्जनभर से अधिक किसानों के खेतों से केबल चोरी हुई है।
कईं किसान नहीं लिखाते रिपोर्ट
क्षेत्र में इससे पहले भी कईं बार चोरी की वारदातें हुई है। कईं किसान इसकी शिकायत इसलिए दर्ज नहीं कराते कि आरोपी अकसर पकड़ में नहीं आते हैं, लेकिन इस बार किसानों ने अधिक नुकसान होने पर नेपानगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब किसानों की मांग है कि पुलिस इस गिरोह पर कार्रवाई करे जो लगातार किसानों को टारगेट कर रहे हैं।

Story Loader