
Vaibhav Mahajan got the post of BJYM president, Vishwas, Hitendra and Saurabh's names cut
बुरहानपुर. भाजपा की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस गुट से खामनी के 27 वर्षीय वैभव धनराज महाजन को अध्यक्ष बनाया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सौरभ पाटील, हितेंद्र श्रॉफ, विश्वास शिवहरे और वैभव महाजन का नाम चल रहा था। शीर्ष नेतृत्व में वैभव के नाम पर मुहर लगाई।
वैभव यह पदों पर रहे
वैभव धनराज महाजन खेती किसान का काम करते हैं। परिवार में पिता धनराज महाजन शाहपुर मंडल अध्यक्ष के उपाध्यक्ष थे। जबकि वैभव विद्यार्थी परिषद में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अभाविप में नगर मंत्री, युवा मोर्चा शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष और भाजपा शाहपुर मंडल उपाध्यक्ष पद पर रहे।
युवाओं को जोड़ेंगे
वैभव महाजन का कहना है कि पार्टी से युवाओं को जोडऩे का काम करेंगे। अभी 30 हजार कार्यकर्ता युवा मोर्चा से जुड़े है। कहा युवा पार्टी की रीढ़ है, इसे मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, मुकेश शाह ने महाजन का स्वागत किया।
अब तक रहे अध्यक्ष
जिला बनने के बाद रमेश पाटीदार पहले भाजयुमो अध्यक्ष बने। फिर मनोज लधवे दो बार। तीसरी बार दापोरा के योगेश्वर पाटील का नाम तय हुआ था।
भाजपा कार्यालय में स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर वैभव महाजन का भाजपा जिला कार्यालय पर गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। लधवे ने कहा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ने पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, महामंत्री लक्ष्मण महाजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू महाजन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, गोकुल प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, प्रगति सिरपुरकर, मुकेश शाह, गजेन्द्र पाटिल, गजराज राठौड़, विनोद पाटिल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाटिल, विश्वास शिवहरे, संजय पाटिल, चंद्रेश भाले सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
15 Dec 2021 11:29 am

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
