
WATCH VIDEO: Jai Shivaji, Jai Bhavani, a grand procession took place
बुरहानपुर. छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती शुक्रवार को उत्साह से मनाई गई। सुबह 9 बजे कमल चौराहा के पास से छत्रपति शिवाजी जयंती उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस रैली में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज घोड़े पर सवार होकर निले।
शिवाजी महाराज के स्वरूप में सजकर अनिमेषसिंह चौहान घोड़े पर सवार रहे। कुल 11 कलाकार 11 घोड़ों पर आकर्षक पोषाकों में सजकर अलग.अलग पात्रों की भूमिका निभाई। इसमें शिवाजी महाराज सहित राजमाता जीजा माता, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, अहिल्या देवी होलकर, रानी लक्ष्मी बाई, स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, भारत माता, भगतसिंह की भूमिका में कलाकार रहे।
ये रहेगा शोभायात्रा का रूट
छत्रपति शिवाजी जयंती उत्सव समिति के सदस्य देवेंद्र मराठा ने बताया सुबह 9 बजे कमल टॉकिज से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां से ठाकुर शिवकुमारसिंह चैराहा, न्यामतपुरा, डाकवाड़ी, राजपुरा रोड से पांडूमल चैराहा, तिलक हॉल, महाजनापेठ शंकर टॉकिज रोड से सीधे शिकारपुरा थाना के पास हाईवे पर पहुंचेगी। यहां पर राजमाता जीजा माता और बाल शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से निकलकर यात्रा का समापन ताप्ती नदी पुल के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हुआ। यहां पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
कोरोना योद्धाओं का होगा सम्मान
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल ने बताया कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।
इधर.....
पहली बार नगर में निकली महिला बाइक रैली
बुरहानपुर. शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय स्त्री शक्ति संगठन के आव्हान पर नगर मेें पहली बार महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। महिलाएं युवतियां केसरिया साफा और साड़ी पहने नजर आईं।
भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की प्रगतिताई चापोरकर के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर दोपहर 3 बजे महिलाओं की भव्य बाइक रैली इंदिरा कॉलोनी स्थित पब्लिक स्कूल से निकाली गई। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने टू व्हीलर पर बैठकर इस बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली में सभी महिलाएं केसरिया साफ बांधे केसरिया साड़ी में हाथों में छत्रपति शिवाजी महाराज का झंडा लिए शामिल हुईं।
रैली शिकारपुरा स्थित पहुंचकर जीजा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। रैली प्रभारी प्रगति ताई चापोरकर ने बताया कि शिवाजी महाराज की जयंती पर यह रैली निकाली जा रही है। व्यवस्थापक किरण रायकवार ने कहा नारी एक शक्ति का रूप है। नारी की यह छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए छोटी सी सेवा है।
Published on:
19 Feb 2021 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
