10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामागाटा मारू घटना पर जारी होंगे पांच रुपए के सिक्के 

कामागाटा मारू घटना के सौ साल पूरा होने पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही पांच रुपए के सिक्के जारी करेगा। इनका मुद्रण भारत सरकार द्वारा किया गया है। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

ramdeep mishra

Mar 08, 2015

कामागाटा मारू घटना के सौ साल पूरा होने पर रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही पांच रुपए के सिक्के जारी करेगा। इनका मुद्रण भारत सरकार द्वारा किया गया है।

आरबीआई ने बताया कि ये सिक्के हर प्रकार से वैध होंगे। वित्त मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर इन सिक्कों के मुद्रण की बात कही थी।

इन सिक्कों के पृष्ठ भाग पर कामागाटा मारू जहाज का प्रतीक होगा और ऊपर की तरफ "शताब्दि स्मरणोत्सव" तथा "कोमागाटा मारू प्रसंग" लिखा होगा। नीचे की तरफ यही बातें अंग्रेजी में लिखी होंगी। ऊपर दाहिनी ओर '1914-2014Ó लिखा होगा।

सिक्कों के अग्र भाग पर अशोक स्तंभ का शेर वाला राष्ट्रीय प्रतीक होगा। इस पर "सत्यमेव जयते" और "भारत" लिखा होगा। साथ ही रुपए का चिह्न भी होगा। इन सिक्कों का वजन छह ग्राम होगा।

वर्ष 1914 में तत्कालीन पंजाब के 376 यात्रियों को लेकर एक जापानी जहाज "कामागाटा मारू" हांगकांग, शंघाई, योकोहामा, वैकूवर और ब्रिटिश कोलंबिया होते हुए कनाडा पहुंचा। लेकिन वहां सिर्फ 24 यात्रियों को प्रवेश दिया गया जबकि शेष 352 समेत जहाज को वापस भेज दिया गया।

यात्रियों में 340 सिख, 24 मुसलमान और 12 हिन्दू थे। यह उन अनेक घटनाओं में से एक है जिसमें उस समय एशियाई प्रवासियों को अमेरिका और कनाडा में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था। घटना के सौ साल पूरा होने पर सरकार ने पांच रुपए और 100 रुपए के सिक्के जारी करने की घोषणा की थी जिसमें पांच रुपए के सिक्कों का मुद्रण हो चुका है और रिजर्व बैंक जल्द इसे जारी करेगा।