
Saving in Loan
मकानों के साथ कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। अधिकतर लोग कार और घर लोन लेकर ही खरीदते हैं। साथ ही लोग पर्सनल लोन भी खूब ले रहे हैं। ऐसे में सही रणनीति अपनाकर आप लोन पर लगने वाले कुल ब्याज में मोटी बचत कर सकते हैं। कार और पर्सनल लोन लेने वालों को हमेशा डेली रिड्यूसिंग बैलेंस वाला लोन लेना चाहिए। वहीं घर खरीदारों को हर साल कम से कम एक ईएमआइ एडवांस में पे करना चाहिए। इससे कुल ब्याज पर काफी बचत हो जाएगी।
लोन प्रीपमेंट की स्ट्रैटजी
लोन राशि: 50 लाख, ब्याज दरें: 9%, लोन अवधि: 240 माह
विवरण हर साल एक एक्सट्रा ईएमआइ साल में एक बार लोन का 5% जमा बचे लोन का 5% जमा
कुल प्रीपेमेंट (लाख रुपए में) 7.65 23.76 16.6
प्रीपमेंट की संख्या 17 10 12
प्रीपेमेंट राशि (रुपए में) 44,987 2,37,462 1,38,370
लोन अवधि (माह में) 195 109 133
महीने घटे 45 131 107
कुल देय ब्याज (लाख रुपए में) 45.01 22.80 26.44
ब्याज में बचत 12.96 35.17 31.53
लोन प्रीमेंट नहीं करने पर 20 साल में 50 लाख के होम लोन पर ब्याज के रूप में 57.96 लाख रुपए चुकाने होते और कुल देनदारी करीब 1.08 करोड़ रुपए होती। लेकिन हर साल एक ईएमआइ एक्सट्रा चुकाने पर ब्याज के रूप में केवल 45 लाख रुपए चुकाने होंगे और ब्याज के 12.96 लाख रुपए बच जाएंगे। इसी तरह अगर कुल लोना राशि का 5त्न हर साल प्रीपेमेंट करते हैं तो लोन अवधि 240 महीने के बदले केवल 109 महीने रह जाएगी और ब्याज के रूप में 35.17 लाख रुपए की बचत होगी।
9% के लोन पर चुकाना होता है 18%
9% फ्लैट रेट पर लिया होम लोन
16.3 चुकाए ईएमआइ को लोन राशि से घटाने को बाद का प्रभावी ब्याज दर
17.7% प्रोसेसिंग फीस को जोडऩे के बाद होम लोन की वास्तविक ब्याज दर
डेली रिड्यूसिंग बैलेंस वाला लोन लें
लोन राशि: 10 लाख रुपए, लोन अवधि: 05 साल
कैलकुलेशन मेथड ब्याज दरें ईएमआइ ब्याज राशि
डेली रिड्यूसिंग 8.75 20,480 2,28,790
मंथली रिड्यूसिंग 8.50 20,487 2,29,252
एनुअल रिड्यूसिंग 7.35 20,496 2,29,746
नॉन रिड्यूसिंग 4.60 20,490 2,29,600
(सभी आंकड़े रुपए में)
पसर्नल और कार लोन लेने वालों के लिए डेली रिड्यूसिंग बैलेंस वाला लोन सबसे बेहतर है, भले ही उसकी ब्याज दरें मंथली और एनुअल रिड्यूसिंग वाले लोन से अधिक क्यो न हो। एनुअल रिड्यूसिंग वाला लोन 7.35% ब्याज दर और डेली रिड्यूसिंग लोन 8.75% पर लेते हैं तो भी डेली रिड्यूसिंग वाले लोन पर कुल ब्याज कम देना होगा।
Published on:
21 Jul 2024 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
