यानी पिछले साल बंद होने वाले एसआइपी खातों की संख्या 67त्न से अधिक रही। एम्फी के मुताबिक, यही ट्रेंड 2025 में भी देखने को मिल रहा है, जब भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट के कारण बंद होने वाले एसआइपी अकाउंट की संख्या नए खुले खातों से 109त्न अधिक रही। जनवरी 2025 में 61.33 लाख एसआइपी खाते बंद हुए, जबकि नए खुले खातों की संख्या 56.२ लाख रही। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण एसआइपी का एक साल का रिटर्न निगेटिव हो गया है, जिससे पैनिक में आकर लोग एसआइपी खाते बंद कर रहे हैं। हालांकि बाजार विशेषज्ञ गिरावट का फायदा उठाने के लिए एसआइपी से निवेश बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।