
7 private banks are giving 6 to 7% return on FD to senior citizens
Fixed deposit: अगर आप वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा से ज्यादा रिटर्न वाला फिक्स डिपॉजिट (Fixed deposit) ढूढ़ रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वरिष्ठ नागरिकों के फिक्स डिपॉजिट पर 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 7 बैंक 6% से 7% का रिटर्न दे रहे हैं। 6% से 7% का रिटर्न देने वाले बैंको में कई बड़े प्राइवेट बैंक भी शामिल हैं। आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों का पैसा निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और अच्छा विकल्प फिक्स डिपॉजिट को ही माना जाता है। इसमें आपको शेयर मार्केट की तरह रिस्क भी नहीं रहता है और इसका पैसा आप कभी भी अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल सकते हैं, हालांकि समय से पहले फिक्स डिपॉजिट तोड़ने पर आपको कुछ जुर्माना देना पड़ सकता है।
अब अगर आप वरिष्ठ नागरिकों के पैसे को 6% से 7% के रिटर्न वाले FD पर निवेश करना चाहते हैं तो आप अपने हिसाब से इन 7 बैंको में से किसी में भी बैंक में फिक्स डिपॉजिट करा सकते हैं, जिसमें आरबीएल बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।
आरबीएल बैंक (RBL Bank)
आरबीएल बैंक ने आखिरी बार 8 जून 2022 को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है, जो 1 से 2 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स डिपॉजिट में वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% की ब्याज दे रहा है।
डीसीबी बैंक (DCB Bank)
डीसीबी बैंक ने आखिरी बार 21 मई 2022 को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसके बाद बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1 से 2 साल के फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% से 7% तक की ब्याज दे रहा है। बैंक 15 महीने तक की फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% और 15 से 18 महीने वाले पर 6.60% ब्याज दे रहा है। वहीं 18 महीने से 700 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर बैंक 7% ब्याज दे रहा है।
बंधन बैंक (Bandhan Bank)
बंधन बैंक ने आखिरी बार 4 मई 2022 को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसके बाद से बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1-2 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज दे रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आखिरी बार 23 मई 2022 को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसके बाद बैंक फिक्स डिपॉजिट पर 6% ब्याज दे रहा है।
इंडसइंड बैंक (indusind bank)
इंडसइंड बैंक ने 1 जून 2022 को आखिरी बार फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसके बाद बैंक 1 साल से 2 साल तक के फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज दे रहा है।
यस बैंक (Yes Bank)
यस बैंक ने 6 जून 2022 को आखिरी बार फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इस परिवर्तन के बाद बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल से तीन सात तक के फिक्स डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज दे रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक ने आखिरी बार 6 मई 2022 फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसके बाद बैंक 1 साल से 2 साल की फिक्स डिपॉजिट पर 5.90% ब्याज दे रहा है। इसके साथ ही 365 दिनों से 389 दिनों की फिक्स डिपॉजिट पर बैंक 5.90%, 390 दिन से 23 महीने से कम की फिक्स डिपॉजिट पर 6% ब्याज दिया जा रहा है।
Updated on:
10 Jun 2022 08:13 am
Published on:
09 Jun 2022 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
