23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil Prices: ट्रंप का एक बयान और कच्चे तेल में आ गई जबरदस्त गिरावट, सोने-चांदी में भी भारी रिकवरी

Crude Oil Prices: क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI और ब्रेंट क्रूड करीब 10 फीसदी टूट गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 23, 2026

Crude Oil Prices

कच्चे तेल में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Crude Oil Prices: सोमवार शाम क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल WTI 9 फीसदी या 8.76 डॉलर की गिरावट के साथ 89.47 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट ऑयल इस समय 8.97 फीसदी या 9.16 डॉलर की गिरावट के साथ 97.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। जबकि सोमवार सुबह कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थीं।

अचानक क्यों गिरा क्रूड ऑयल?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के लिए एक ऑर्डर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका अगले 5 दिन तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ईरान के साथ पिछले 2 दिन से तनाव को कम करने को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत काफी अच्छी साबित हुई है। ट्रंप के इस बयान के बाद से एनर्जी संकट को लेकर कुछ राहत मिली है और कच्चे तेल के दाम तेजी से गिर गए।

सोने में आई रिकवरी

ट्रंप की इस पोस्ट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भी कुछ रिकवरी देखने को मिली है। सोमवार शाम एमसीएक्स पर सोने का भाव 2.13 फीसदी या 3,083 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। जबकि सोमवार सुबह सोने के भाव 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए थे। अगर मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर इस तरह की और राहत भरी खबरें मिलती हैं, तो सोने में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल सकती है।

चांदी में भी बड़ी रिकवरी

उधर सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी रिकवरी देखने को मिली। शोमवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर 0.69 फीसदी या 1572 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। जबकि सोमवार सुबह कीमतें 1,99,643 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई थीं। ट्रंप के युद्ध को रोकने के इरादे मजबूत होने के चलते निवेशकों ने बिकवाली कम की है।