
Adani Group stocks post worst day in two weeks as investors lose ₹40,000 crore
24 जनवरी के बाद से Adani Group की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट की आंच थमी भी नहीं थी कि विकीपीडिया (Wikipedia) के इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर The Signpost के आरोप ने निवेशकों के बीच हड़कंप मचा दिया है, जिसके बाद आज Adani Group के सभी शेयर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अरबपति गौतम अदाणी के सभी 10 शेयर बिकवाली के दबाव में आ गए, जिसके कारण ज्यादातर में लोअर सर्किट लग गया। आज केवल एक ही दिन में Adani Group का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है।
शेयर मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार आज Adani Group के शेयर्स में आई गिरावट के कारण निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपए डूब गए हैं। Adani Group की फ्लैगशिप कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.05% की गिरावट के साथ 1397 रुपए पर बंद हुआ।
Adani Group के सभी 10 शेयर्स में रही गिरावट
अदानी एंटरप्राइजेज में सबसे ज्यादा 11.5% की गिरावट के साथ ही अदानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस, अदानी विल्मर, अदानी ग्रीन, अदानी पावर, एनडीटीवी और ACC में आज 5% की गिरावट देखने को मिली। वहीं अदानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट के शेयर में 6% की गिरावट देखने को मिली।
हाई से 70% नीचे आया Adani Group का मार्केट कैप
स्टॉक्सबॉक्स के टेक्निकल रिसर्च हेड रोहन शाह ने कहा कि "Adani Group का मार्केट कैप अपने हाई से 70% नीचे आ गया है, जो लगभग 25 लाख करोड़ रुपए था वह अब 7.55 लाख करोड़ रुपए हो गया है।"
विकीपीडिया के Adani Group पर क्या लगाया आरोप
बीते दिन अमरीकी शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research के प्रमुख एंडरसन ने विकीपीडिया (Wikipedia) के इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर The Signpost के एक आर्टिकल को ट्वीट किया। उस आर्टिकल पर आरोप लगाया गया कि Adani Group ने sock puppet के जरिए विकीपीडिया में की गई एंट्रीज में छेड़छाड़ की। sock puppet ने गौतम अदाणी, उनके बिजनेस, परिवार के बारे में झूठी और अतिशयोक्ति बाते लिखी।
क्या होता है Sock puppet
Sock puppet टरनेट पर सक्रिय ऐसे फर्जी अकाउंट को कहा जाता है जो ब्लॉग, फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म का यूज करके किसी व्यक्ति या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करते हैं।
Published on:
22 Feb 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
