1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Adani Group के शेयर्स में लगातार गिरावट जारी, 60% तक डिस्‍काउंट पर मिल रहे स्‍टॉक‍, क्या निवेश करेंगे आप?

Adani Group के लगभग सभी शेयर्स में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि आदानी ग्रुप के द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। क्या ऐसे समय में Adani Group के शेयर में निवेश करने का अच्छा मौका है?  

3 min read
Google source verification
adani-group-shares-continue-to-decline-stocks-are-available-at-up-to-60-discount-will-you-invest.jpg

Adani Group shares continue to decline, stocks are available at up to 60% discount, will you invest?

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से Adani Group के Shares लगातार उथल पुथल जारी है। Hindenburg की निगेटिव रिपोर्ट से ग्रुप के सभी शेयर्स का सेंटीमेंट बहुत ज्‍यादा खराब हुआ है, जिसके कारण कुछ शेयर्स में लगातार लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है। वहीं इसके चलते Adani Enterprises के FPO से दूसरे दिन भी निवेशक दूर दिखाई दे रहे हैं। इस गिरावट के बाद ग्रुप के कई शेयर्स में पिछले 1 साल के हाई से 40% से 60% तक गिर चुके हैं। आइए जानते हैं किस शेयर का क्या हाल है?

Adani Green Energy (आदानी ग्रीन एनर्जी)

Adani Green Energy के शेयर में आज 20% का लोअर सर्किट लगा है, जिसके कारण आज ये शेयर 1309 रुपए कमजोर हुआ है। वहीं पिछले 5 दिन में आदानी ग्रीन एनर्जी लगभग 34% कमजोर हुआ है। एक साल पहले इस शेयर का हाई 3050 रुपए था। यानी इस गिरावट के बाद आदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में हाई से 57% की गिरावट आई है।

Adani Power (आदानी पॉवर)
Adani Power के शेयर में आज 5% की गिरावट आई है, जिसके कारण ये शेयर आज 236 रुपए कमजोर हुआ है। पिछले 5 दिनों में ये लगभग 15% कमजोर हुआ है। वहीं Adani Power में एक साल का हाई 433 रुपए था। इस लिहाज से 1 साल में आदानी पॉवर के शेयर में हाई से 46% की गिरावट आई है।

Adani Wilmar (अदानी विल्मर)
Adani Wilmar के शेयर में आज 5% की गिरावट आई है, जिसमें बाद ये शेयर 491 रुपए तक कमजोर हुआ है। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 12% की कमजोरी हुई है। वहीं बीते 1 साल में अदानी विल्मर का हाई 878 रुपए है। यानी एक साल में ये हाई से लगभग 45% डिस्‍काउंट में मिल रहा है।


Adani Transmission (अदानी ट्रांसमिशन)
Adani Transmission का शेयर में आज 20% का लोअर सर्किट लगा है, जो इंट्राडे में 1632 रुपए कमजोर हुआ है। बीते 5 दिन में ये शेयर 41% कमजोर हुआ है। वहीं इसका एक साल का हाई 4237 रुपए है, जिसके अनुसार अदानी ट्रांसमिशन हाई से लगभग 61% डिस्‍काउंट में मिल रहा है।


Adani Total Gas (अदानी टोटल गैस)
आज Adani Total Gas में भी 20% का लोअर सर्किट लगा है, जिसके बाद यह इंट्राडे में 2342 रुपए कमजोर हुआ है। बीते 5 दिन में शेयर में लगभग 41% की गिरावट हुई है। अदानी टोटल गैस का एक साल में हाई 4000 रुपए है, जहां से ये 42% कमजोर होकर कारोबार कर रहा है।


(Adani Ports) अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स आज 1.47% की मामूली गिरावट देखी जा रही है,जिसके कारण ये आज 8.75 रुपए कमजोर होकर कारोबार कर रहा है। बीते 5 दिन में ये शेयर 23.26% कमजोर हुआ है। वहीं ईयर टिल डेट में अडानी पोर्ट्स का हाई 822 रुपए था, जहां से ये 28.21% की गिरावट के साथ कोरोबार कर रहा है।

अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)
अडानी एंटरप्राइजेज में आज लगातार उतार चढ़ाव जारी है। अभी ये शेयर 3.15% की तेजी के साथ 2,848.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बीते पांच दिनों में ये शेयर 17.03% कमजोर हुआ है। वहीं ईयर टिल डेट में अडानी एंटरप्राइजेज का 3841 रुपए था, जहां से यह शेयर 25.84 कमजोर हुआ है।


क्या आप Adani Group के शेयर्स में करेंगे निवेश
ज्यादातर निवेशकों की सलाह रहती है कि जब अच्छे शेयर्स में गिरावट आए वही मौका खरीदारी का होता है। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप अगर थोड़े भी सही पाए जाते हैं तो इन शेयर्स में और बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं अगर ये आरोप गलत पाए जाते हैं तो इन शेयर्स में अच्छी तेजी देखी जा सकती है। आपको इन शेयर्स में निवेश करने का चुनाव अपने रिसर्च के आधार पर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Hindenburg Report का असर, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने LIC के 18300 करोड़ डुबोए

यह भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने उठाई अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच की मांग