Agneepath Scheme सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ को लेकर देशभर में युवा विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। कई राज्यों में इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। खात तौर पर इस विरोध प्रर्दशन में ट्रेनों को भारी नुकसान पहुचाया गया है। कई राज्यों में ट्रेनों में आगजनी की गई है, जिससे रेलवे को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं आज कई संगठनों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है, जिसको देखते हुए रेलवे ने देशभर में 700 से अधिक ट्रेनों को कैसिंल किया है।