Ajax Engineering भारत में कंक्रीट मिक्सिंग और निर्माण उपकरणों के निर्माण में अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास कर्नाटक में चार असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जहां विभिन्न उत्पाद लाइनों का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा, आदिनारायणहोसहल्ली, कर्नाटक में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी निर्माणाधीन है, जो अगस्त 2025 तक चालू होने की उम्मीद है।