केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025-26 के दौरान घोषणा की थी कि सरकार बजट सत्र के दौरान नया आयकर कानून पेश करेगी। उन्होंने कहा था, "जिस तरह हमने भारतीय दंड संहिता को ‘भारतीय न्याय संहिता’ में बदला, उसी तरह नया इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill) भी न्याय की इसी भावना को आगे बढ़ाएगा। यह विधेयक सरल भाषा में होगा और मौजूदा कानून की तुलना में अध्यायों और शब्दों की संख्या लगभग आधी होगी। इससे करदाताओं के लिए कर कानून को समझना आसान होगा, जिससे कर निश्चितता बढ़ेगी और मुकदमेबाजी कम होगी।