
All Indian employees will be sacked from Chinese short video making app Tiktok
Indian Employees Sacked From Chinese App Tiktok: शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक बहुत कम समय में काफी प्रसिद्ध हुआ था। छोटे-बड़े शहर क्या गांव-देहात तक लोग टिकटॉक पर वीडियो बना रहे थे और दूसरों का वीडियो देखकर मनोरंजन कर रहे थे। टिकटॉक ने कई अनजान लोगों को स्टार भी बनाया। लेकिन दो साल पहले भारत सरकार ने टिकटॉक को बैन कर दिया। जिसके बाद टिकटॉक जैसे कई शॉट वीडियो मेकिंग एप मार्केट में आए तो जरूर लेकिन टिकटॉक जैसी लोकप्रियता अभी तक हासिल नहीं कर सके। टिकटॉक यूज करने वाले लोग इसे बैन किए जाने से नाराज भी हुए थे। ये तो रही पुरानी बात, अब टिकटॉक को लेकर जो नई कहानी सामने आई है वो भारतीयों के लिए एक झटके जैसा है। दरअसल चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक ने अपने यहां काम करने वाले सभी भारतीयों की नौकरी खत्म कर दी है। कंपनी सभी भारतीय कर्मचारियों को हटाने जा रही है।
28 फरवरी तय की गई लास्ट वर्किंग डे
मिली जानकारी के अनुसार चीनी शॉर्ट वीडियो-मेकिंग ऐप टिकटॉक ने भारत के सभी कर्मचारियों के लास्ट डेट तय कर दी है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी टिकटॉक में काम करने वाले भारतीयों के लिए लास्ट वर्किंग डे तय की गई है। जानकारी के मुताबिक भारत में टिकटॉक बंद किए जाने के बाद भी इस कंपनी में करीब 40 भारतीय काम कर रहे हैं। अब इन सभी को हटाया जाएगा।
सुरक्षा चिंताओं के तहत उठाया जा रहा फैसला
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर जून 2020 में भारत में प्रतिबंधित बाइटडांस के स्वामित्व वाले मंच ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें नौ महीने का नोटिस पीरियड का पैसा दिया जाएगा। हालांकि, अधिकांश कर्मचारियों को केवल तीन महीने का नोटिस पीरियड का पैसा दिए जाने की बात सामने आई है।
मालूम हो कि जून 2020 में, सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 59 अन्य चीनी ऐप्स के साथ टिकटॉक पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। तब से भारत में 300 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें वीचैट, शेयरइट, हेलो, लाइकी, यूसी न्यूज, बिगो लाइव, यूसी ब्राउजर और कई अन्य शामिल हैं।
पिछले हफ्ते भी 230 एप भारत में हुए थे ब्लॉक-
केंद्र ने पिछले हफ्ते 230 से अधिक ऐप को ब्लॉक कर दिया, जिसमें 138 सट्टेबाजी और लगभग 94 लोन ऐप शामिल थे, जो चीनी लिंक से जुड़े थे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) को हाल ही में एमएचए द्वारा ऐसे ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने को कहा गया था, जो किसी थर्ड पार्टी के लिंक के माध्यम से संचालित होते हैं। ये सभी ऐप आईटी अधिनियम की धारा 69 का उल्लंघन करते हुए पाए गए थे और इनमें ऐसी सामग्री थी जिसे भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा माना गया था।
अमरीका में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी-
दूसरी ओर अमरीकी सीनेटर माइकल बेनेट ने एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से टिकटॉक को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अस्वीकार्य जोखिम बताते हुए तुरंत अपने ऐप स्टोर से हटाने का आग्रह किया है। अमेरिका ने चीनी शॉर्ट वीडियो-मेकिंग ऐप टिकटॉक पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी अगले महीने प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से ब्लॉक करने के लिए एक बिल पर वोट देगी।
Published on:
10 Feb 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
