5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर बने अनंत अंबानी, संभालनी होगी इस नई कंपनी की जिम्मेदारी

Reliance Industries Director: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एक बड़ा बदलाव करते हुए अनंत अंबानी को पांच साल के लिए कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) नियुक्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 26 Apr 2025, 2:41 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एक बड़ा बदलाव करते हुए अनंत अंबानी को 1 मई 2025 से पांच साल के लिए कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) नियुक्त किया है। यह फैसला कंपनी की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अंबानी परिवार की नई पीढ़ी को रणनीतिक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अनंत अंबानी अब तक कंपनी में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे और अब वे भारत की सबसे बड़ी कंपनी में सक्रिय कार्यकारी भूमिका निभाएंगे।

सोलर व्यवसाय की कमान संभालेंगे अनंत

अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऊर्जा क्षेत्र, खासकर ग्रीन और नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय की कमान सौंपी गई है। वे पहले से ही रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी जैसी कंपनियों के डायरेक्टर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स में भी डायरेक्टर हैं।

तीनों बच्चों में बांटी जिम्मेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहले अपनी उत्तराधिकार योजना के तहत अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत के बीच कारोबार का बंटवारा किया था। आकाश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर (रिलायंस जियो) और ईशा अंबानी रिटेल सेक्टर (रिलायंस रिटेल) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अनंत को ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका दी गई है।

कंपनी का बढ़ा राजस्व

कंपनी ने हाल ही में 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए, जिसमें 2.4% की वृद्धि के साथ 19,407 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 9.91% बढ़कर 2,64,573 करोड़ रुपये हो गया। अनंत अंबानी की नई भूमिका को कंपनी के इस मजबूत प्रदर्शन और भविष्य की रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

कंपनी के भविष्य के लिए लिया फैसला

मुकेश अंबानी ने अपनी वार्षिक आम सभा (AGM) में अनंत की नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा क्षेत्र में उनकी गहरी समझ की सराहना की थी। अनंत का विशेष ध्यान जामनगर में रिलायंस के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स, जैसे धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स, पर है। अनंत अंबानी की इस नियुक्ति को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों और निवेशकों ने सकारात्मक रूप से लिया है। यह कदम न केवल कंपनी के भविष्य के नेतृत्व को मजबूत करता है, बल्कि भारत को नेट एनर्जी एक्सपोर्टर बनाने के रिलायंस के विजन को भी गति देता है।

यह भी पढ़ें: 'आपके हाथों में देश का भविष्य', PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र