27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने छीन ली नौकरी, न हों परेशान, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से मिलेगी मदद

बेरोजगारी के हालात में बहुत काम आएगी ये स्कीम 2018 में हुई थी लॉन्च कोरोना की वजह से बढ़ रही है बेरोजगारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 May 2020, 11:33 AM IST

atal BEEMIT VYAKTI KALYAN YOJNA

atal BEEMIT VYAKTI KALYAN YOJNA

नई दिल्ली: कोरोना की वजह से आर्थिक हालात खराब है । कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई के लिए लगातार वेतन कटौती जैसे उपाय अपना रही है, बल्कि कुछ कंपनियां तो सरकार की अपील के बावजूद लोगों को काम से निकाल रही है। अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं जिनकी नौकरी जा चुकी है या लगातार उस पर खतरा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि नौकरी जाने के 2 साल बाद भी सरकार की एक योजना आपका खर्च उठाएगी ।

SEBI की फ्रैंकलिन टेम्पलटन को दो टूक, जल्द लौटाएं निवेशकों की रकम

हम बात कर रहे हैं अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना ( Atal Beemit Vyakti Kalyan Scheme ) की । केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत बेरोजगार होने की स्थिति में कर्मचारी को 24 महीने तक पैसे मिलेंगे। इस योजना में नौकरी जाने पर सरकार आपको दो साल तक हर महीने आर्थिक मदद देती रहेगी। बेरोजगार व्यक्ति को मिलने वाला ये लाभ बीमित व्यक्ति के पिछले 90 दिनों की औसत आय के 25 फीसदी के बराबर होगा ।
कौन ले सकता है लाभ-
इस योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को 2 साल तक नौकरी करना जरूरी होता है साथ ही संगठित क्षेत्र के वो कर्मचारी जो ईएसआईसी से बीमित है वहीं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। व्यक्ति का आधार और बैंक अकाउंट डेटाबेस से जुड़ा होना चाहिए। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि VRS लेने वाले लोग इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ESIC की वेबसाइट पर जाकर अटल बीमित व्‍यक्ति कल्‍याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। या इस योजना के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए https://www.esic.nic.in/attachments/circularfile/93e904d2e3084d65fdf7793e9098d125.pdf लिंक पर क्‍लिक करें।