24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

E-Car: ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बढ़ाए डिस्काउंट ऑफर्स, EV में भारी छूट

Automobile Company: वर्ष 2024 और 2025 में लॉन्च ईवी पर अब कंपनियां कम से कम 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं अधिकतम डिस्काउंट किआ ईवी6 मॉडल पर 15 लाख रुपए है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 20, 2025

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री की रफ्तार सुस्त पड़ी है। फरवरी में सभी तरह की ईवी की बिक्री में जहां सालाना आधार पर 1.9त्न की गिरावट आई, वहीं इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री जनवरी 2025 के मुकाबले फरवरी में २०त्न से अधिक घटकर 8968 यूनिट रह गई। ब्रिक्री में आई गिरावट और इलेक्ट्रिक कारों की मांग घटने के कारण लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी ई-कारों पर डिस्काउंट को बढ़ा दिया है। वर्ष 2024 और 2025 में लॉन्च ईवी पर अब कंपनियां कम से कम 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं अधिकतम डिस्काउंट किआ ईवी6 मॉडल पर 15 लाख रुपए है।

किस EV पर कितना डिस्काउंट

ऑटोमोबाइल बिक्री में गिरावट के कारण, कई कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स बढ़ा दिए हैं, जिसमें ये कंपनियां शामिल है।

किआ EV 6
हुंडई आयोनिक
टाटा कर्व EV
टाटा नेक्सॉन EV
ग्रैंड विटारा हाइब्रिड
एमजी जेडएस EV
सिट्रोन ईसी 3
टाटा पंच EV

तीन महीने में दोगुना डिस्काउंट

कारों पर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिसंबर 2024 में भी डिस्काउंट दिया था, लेकिन तीन महीने यानी मार्च 2025 में यह डिस्काउंट राशि दोगुनी हो गई है। कंपनियां कैश डिस्काउंट के साथ स्कैपेज और एक्सचेंज बोनस, फ्री एसेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई आकर्षक ऑफर दे रही हैं।

ये भी पढ़ें : कम होगा ऑटो-रिक्शा का किराया! Uber ने लिया ये बड़ा फैसला