12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत और जापान की जीडीपी से भी ज्यादा है बैंक ऑफ जापान की संपत्ती, 355 लाख करोड़ रुपए का है मालिक

भारत और जापान की जीडीपी से भी ज्यादा है बैंक ऑफ जापान की संपत्ती, 355 लाख करोड़ रुपए का है मालिक

less than 1 minute read
Google source verification
bank of japan

भारत और जापान की जीडीपी से भी ज्यादा है बैंक ऑफ जापान की संपत्ती, 355 लाख करोड़ रुपए का है मालिक

नई दिल्ली। बैंक ऑफ जापान के पास इस वक्त 4.87 ट्रिलियन डॉलर यानी की 355.51 लाख करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जिसके बाद बैंक ऑफ जापान 7 देशों में पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसकी खुद की संपत्ति जापान की पूरी अर्थव्यवस्था से कहीं अधिक है। इतना ही नहीं बैंक ऑफ जापान की ये संपत्ती दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल से 5 गुना है।

भारत की जीडीपी से ज्यादा बैंक की संपत्ति

हाल ही में बैंक ऑफ जापान ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक बैंक ऑफ जापान, स्विस नेशनल बैंक के बाद दुनिया का दूसरा केंद्रीय बैंक और 7 देशों (जी 7) के समूह के बीच पहला ऐसा बैंक बन गया है, जिसकी खुद की अर्थव्यवस्था उसके देश की अर्थव्यवस्था से बड़ी है। यहां तक कि जापान के इस बैंक की संपत्ति तेजी से उभरते तुर्की, अर्जेंटीना, साउथ अफ्रिका, भारत और इंडोनेशिया के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है।

पांच साल में बैंक की संपत्ति में हुआ इजाफा

पिछले साढ़े पांच साल में बैंक ऑफ जापान की नीतियों से उसकी संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। साल 2013 की शुरुआत में गवर्नर हारुहिको कुरोडा के समय इसमें तेजी आनी शुरू हुई थी। उनके फैसलों से जापान की जीडीपी ग्रोथ में 11% इजाफा हुआ था। बैंक ऑफ जापान की संपत्ति जापान की सबसे बड़ी कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प के वैल्यूएशन से 25 गुना ज्यादा है।