3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharti Airtel ने Google को 734 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 7.11 करोड़ शेयर आवंटित करने की दी मंजूरी

भारती एयरटेल ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। एयरटेल के बोर्ड ने गूगल को अपने सात करोड़ से ज्यादा शेयर प्रिफिंशियल बेसिस पर देने संबंधी फैसला लिया है। इस मंजूरी के बाद गूगल कंपनी के कुल पोस्ट-इश्यू इक्विटी शेयरों का करीब 1.20 फीसदी अपने पास रखेगा। भारती एयरटेल की ओर से प्रति शेयर की कीमत पर भी तय की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bharti Airtel Approves Allotment Of 7.11 cr Shares To Google At Rs 734 Per Share

Bharti Airtel Approves Allotment Of 7.11 cr Shares To Google At Rs 734 Per Share

भारती एयरटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल गुरुवार को भारतीय एयरटेल बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए गूगल को अपने 71,176,839 शेयर देने की मंजूरी दे दी है। एयरलटेल की ओर से गूगल को प्रति शेयर की कीमत 734 रुपए रखी गई है। ये शेयर आवंटन प्रिफिंशियल बेसिस पर किया जाएगा। आवंटन के लिए निदेशकों की एक विशेष समिति ने गूगल इंटरनेशनल एलएलसी को आवंटन को मंजूरी दी है। भारती एयरटेल ने बताया कि, इस आवंटन को मंजूरी दिए जाने के बाद गूगल कंपनी के कुल पोस्ट-इश्यू इक्विटी शेयरों का 1.2 प्रतिशत हिस्सा रखेगा।

इसके साथ, 'कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर 28,306,517,827.50 रुपए हो गई है, जो 5,563,231,650 रुपये के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में विभाजित है।

कंपनी के फैसले के बाद बीएसई पर 629.05 रुपए के निचले स्तर पर पहुंचने वाले शेयर ने कुछ खोई हुई जमीन को वापस पा लिया और 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 639.90 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें - मुसीबत के समय PF अकाउंट से निकाल सकेंगे दोगुना पैसा, जानिए पूरी प्रोसेस


भारती एयरटेल ने इसी वर्ष जनवरी में कहा था कि, गूगल अपने गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के रूप में एयरटेल के साथ साझेदारी में $ 1 बिलियन तक का निवेश करेगा। इस सौदे में एयरटेल में स्वामित्व हासिल करने के लिए $700 मिलियन का निवेश और संभावित बहु-वर्षीय वाणिज्यिक समझौतों की ओर $300 मिलियन तक का निवेश शामिल है।

इसके साथ ही भारती एयरटेल ने ये भी कहा था कि, व्यवसायिक समझौते के एक हिस्से के तौर पर एयरटेल और गूगल एयरटेल की व्यापक पेशकशों के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें - मोबाइल कंपनी ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपए कस्टम ड्यूटी की चोरी की, DRI ने किया खुलासा

Story Loader