FII Shares: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली ने साढ़े चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर 2024 तक भारतीय बाजार (Indian Share Market) से 67,834 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह राशि इतनी बड़ी है कि भारतीय बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण झटका साबित हो रही है, खासकर उस समय जब घरेलू निवेशक बाजार में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।