
Budget 2022: RBI to issue Central Bank Digital Currency in FY23
निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने आरबीआई द्वारा लॉन्च होने वाले डिजिटल करेंसी पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। अब इस जोखिम वाले निवेश की जगह नए सुरक्षित निवेश का विकल्प पेश किया जा रहा है। निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी की 2022-23 में आरबीआई अपनी डिजिटल करेंसी रूपी भी लॉन्च करेगा। आरबीआई इसके लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया करेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा, 'ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी, RBI 2022-23 से इसे जारी करेगा।'
बता दें कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को क्रिप्टोकरेंसी की रीढ़ कहा जाता है। हालांकि, ब्लॉकचेन इस्तेमाल केवल क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) में ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी होता है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर 30 फीसदी का टैक्स
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा
वित्त मंत्री ने कहा, अब से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की वर्चुअल डिजिटल संपत्ति को ट्रांसफ़र करने पर 30 फीसदी का टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिग्रहण की लागत को छोड़कर, ऐसी आय की गणना करते समय किसी भी व्यय या भत्ते के संबंध में कोई कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी सिवाय अधिग्रहण की लागत के।
केंद्र सरकार क्रिप्टो पर नहीं लगाएगी बैन
बता दें कि क्रिप्टो लेन-देन में पिछले एक साल में तेजी से वृद्धि देखी गई है। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया कि केंद्र सरकार बिटकॉइन जैसी वर्चुअल करेंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। हालांकि, उसे वैध किया जाएगा या नहीं इसपर असमंजस बना हुआ है।
यह भी पढ़े - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, पूंजीगत खरीद 68 फीसदी बढ़ी
Updated on:
1 Feb 2022, 1:03 PM IST
Published on:
1 Feb 2022, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.