कोरोना के दौर में अमरीकी कंपनी बर्गर किंग के आउटलेट में काम करने वाले सभी स्टाफ ने एक साथ कंपनी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के इस ऐलान से सभी हैरान हैं।
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर केवल भारतीय अर्थव्यवस्था या बाजार पर न होकर विश्वव्यापी है। कोरोना संकट के दौर में प्राइवेट सेक्टर में जॉब ( Private Job ) करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। कंपनी के उतार-चढ़ाव से लोगों के निजी जिंदगी पर भी गहरा असर पड़ा है। करोड़ों की संख्या में लोग जॉब गंवा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके पूरे स्टाफ ने प्रबंधन की नीतियों से नाखुश हाकर एक साथ ही रिजाइन ( resignation) दे दिया।
कर्मचारियों के इस ऐलान से हर कोई हैरान
यह मामला अमरीका ( America ) के नेब्रास्का ( Nebraska ) में स्थित बर्गर किंग ( Burger King workers ) के आउटलेट में काम करने वाले सभी स्टाफ से जुड़ी है। यहां के सभी कर्मचारियों ने एक साथ कंपनी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से हर कोई हैरान है। कर्मचारियों के इस तरह अचानक दिए गए इस्तीफे से कंपनी की नीतियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। बर्गर किंग ( Burger King workers ) के स्टाफ की मानें तो वह कंपनी में काम की व्यवस्था से नाखुश थे। उन्होंने मैनेजमेंट के सामने कई बार अपनी परेशानियों का जिक्र भी किया। लेकिन लंबे अर्से से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। आउटलेट के सभी कर्मचारी काम की व्यवस्था से खुश नहीं थे। जब बार-बार शिकायतों पर किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सबने एक साथ नौकरी छोड़ने का मन बना लिया।
बर्गर किंग साइन बोर्ड की तस्वीर वायरल
इस घटना के बाद बर्गर किंग ( Burger King workers ) के वर्करों ने नौकरी छोड़ने के बाद बाहर एक बोर्ड लगा दिया। इस साइन बोर्ड पर कर्मचारियों ने लिखा - हम सब नौकरी छोड़ रहे हैं, असुविधा के लिए खेद है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। बर्गर किंग के इस आउटलेट में महाप्रबंधन के रूप में काम करने वाली राचेल फ्लोर्स ने अपने फेसबुक आईडी पर भी इस तस्वीर को शेयर किया है।
सभी जानते हैं गरीब मजदूरों ने नौकरी क्यों छोड़ दी?
बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्विटकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विट में लिखा है - नेब्रास्का के बर्गर किंग के सभी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी। हम सभी जानते हैं कि गरीब मजदूरों ने क्यों नौकरी छोड़ दी?