1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DA Hike: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनधारकों की मौज, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जानें कब मिलेगा?

DA Hike: सरकार ने अपने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। करीब 9 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ratan Gaurav

•

Updated: 6 Jan 2025, 4:41 PM IST

DA Hike: बड़ी खुशखबरी! श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी, अब खाते में आएगी इतनी राशि

DA Hike: गुजरात सरकार ने अपने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला करीब 9 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बढ़ोतरी (DA Hike) के साथ महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 50% से बढ़कर 53% हो गया है।

ये भी पढ़े:-GST परिषद की नई दिल्ली में बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जुलाई 2024 से लागू होगा फैसला (DA Hike)

राज्य सरकार ने इस निर्णय को 1 जुलाई 2024 से लागू करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों (DA Hike) को इस वृद्धि का लाभ पूर्वव्यापी प्रभाव से मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार, यह फैसला गुजरात राज्य सेवा (वेतन संशोधन) नियम, 2016 के तहत लिया गया है। बकाया राशि (DA Hike) के भुगतान को लेकर भी सरकार ने स्पष्टता दी है। जुलाई से नवंबर 2024 के बीच के महंगाई भत्ते (DA Hike) की बकाया राशि दिसंबर 2024 के वेतन और पेंशन के साथ जनवरी 2025 में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वितरित की जाएगी।

किन-किन को मिलेगा यह लाभ?

इस महंगाई भत्ते (DA Hike) की बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार और पंचायत के सभी कर्मचारी, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी, तथा सहायता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूलों के कर्मचारी उठाएंगे। ये वे सभी कर्मचारी हैं जो सातवें वेतन आयोग के तहत आते हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह लाभ प्राथमिक शिक्षकों और पंचायतों में प्रतिनियुक्ति या स्थानांतरण पर कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा। हालांकि, इसके लिए उचित संशोधन किए जाएंगे ताकि आयोग के अनुसार वेतन संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो सके।

राज्य सरकार का बयान

गुजरात सरकार ने कहा है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में लिया गया है। महंगाई भत्ते की इस वृद्धि से न केवल कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, बल्कि यह उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी सहायक होगी।

आर्थिक भार पर सवाल

हालांकि, इस निर्णय से राज्य सरकार पर आर्थिक भार भी पड़ेगा। महंगाई भत्ते की 3% बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव आएगा। लेकिन सरकार का मानना है कि कर्मचारियों और पेंशनधारकों की भलाई के लिए यह कदम जरूरी था।

महंगाई भत्ते का महत्व

महंगाई भत्ता (DA Hike), कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई के असर से बचाने के लिए दिया जाने वाला भत्ता है। यह आमतौर पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index - CPI) के आधार पर तय किया जाता है। समय-समय पर इसे बढ़ाकर कर्मचारियों की आय में सुधार किया जाता है।

ये भी पढ़े:- FD में निवेश का सही तरीका, ₹5 लाख लगाइए और पाएं ₹15.24 लाख का रिटर्न

राज्यों की प्रतिस्पर्धा

गुजरात सरकार का यह फैसला अन्य राज्यों को भी प्रभावित कर सकता है। अक्सर देखा गया है कि एक राज्य में महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी के बाद अन्य राज्य भी इसी तरह के कदम उठाते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य राज्यों में भी इसी तर्ज पर फैसले लिए जाते हैं या नहीं।

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

सरकारी कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि महंगाई भत्ते में वृद्धि से बढ़ती महंगाई (DA Hike) के बीच थोड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर त्योहारों के इस सीजन में यह फैसला उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।