5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने दम पर दौलत कमाने वालों के बीच पहुंचे फ्लिपकार्ट के CEO, लोन लेकर खरीदा घर

बिजनेसमैन हो या नौकरीपेशा इस समय व्यक्ति अपने आशियाने का सपना साकार करने के लिए लोन का ही सहारा लेता है। इसी रास्ते पर चलते हुए फ्लिपकार्ट के सहसंस्थापक और सीईओ बिन्नी बंसल भी अब बेंगलूरु के अरबपतियों के बीच रहने पहुंच गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Jun 23, 2016

बिजनेसमैन हो या नौकरीपेशा इस समय व्यक्ति अपने आशियाने का सपना साकार करने के लिए लोन का ही सहारा लेता है। इसी रास्ते पर चलते हुए फ्लिपकार्ट के सहसंस्थापक और सीईओ बिन्नी बंसल भी अब बेंगलूरु के अरबपतियों के बीच रहने पहुंच गए हैं। खबर है कि उन्होंने शहर के पॉश इलाके कोरामंगला में दस हजार वर्ग फीट की प्रॉपर्टी का सौदा 32 करोड़ रुपए में किया है। यह बेंगलूरु के सबसे महंगे रिहायशी सौदे में से एक बताया गया है। इसके लिए बंसल ने दो बैंकों से लोन लिया है।

कोरामंगला को इंटरप्रेन्योर हब माना जाता है। खासतौर पर इसका तीसरा ब्लॉक तो ऐसे अरबपतियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने अपने दम पर दौलत और शोहरत हासिल की है। बिन्नी बंसल के अलावा यहां इंफोसिस के संस्थापक नंदन नीलेकणि, कृष गोपालकृष्णन, डॉ. देवी शेट्टी, राजीव चंद्रशेखर जैसे दिग्गज एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। आमतौर पर सुर्खियों से दूर रहने वाले बिन्नी ने इस बंगले के लिए दो प्राइवेट बैंकों से लोन लिया है। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन का काम कुछ हफ्तों पहले पूरा हुआ है।

सहसंस्थापक सचिन भी इसी इलाके में रहते हैं

दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट के सहसंस्थापक सचिन बंसल भी यहीं रहते हैं, लेकिन उनका बंगला बिन्नी के तुलना में छोटा है। सचिन ने कुछ साल पहले फ्लिपकार्ट में अपने शेयर बेचकर यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। एक वक्त फ्लिपकार्ट का बाजार मूल्य 15 बिलियन डॉलर था, लेकिन हाल ही में कुछ निवेशकों द्वारा हाथ खिंचने पर गिरावट आई है। हालांकि अभी भी कंपनी की वेल्यू 10 बिलियन डॉलर से कम नहीं है।

(FILE PHOTO)