5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 34 उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने किया अयोग्य, नहीं लड़ सकेंगे कोई चुनाव!

ये उम्मीदवार अगले तीन साल तक किसी भी चुनाव में अपनी किस्मत नहीं आजमा सकेंगे। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nitin Srivastva

Jan 04, 2017

up election 2017

up election 2017

लखनऊ. भारत निर्वाचन आयोग ने 34 उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया है। इन उम्मीदवारों ने पिछले चुनाव में खर्च की गई राशि का ब्यौरा नहीं दिया था। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने ये भी साफ कि है कि ये उम्मीदवार अगले तीन साल तक किसी भी चुनाव में अपनी किस्मत नहीं आजमा सकेंगे। दरअसल इन उम्मीदवारों को बीते चुनाव में चुनावी खर्च का ब्यौरा देने में असफल रहने और आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने पर अयोग्य घोषित किया गया है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक जो 34 उम्मीदवार अयोग्य घोषित हुए हैं उनमें लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुशील अवस्थी, सतनाम सिंह, सुमन सिंह, सुरेंद्र सिंह और राज बहादुर सिंह के नाम शामिल हैं। साथ ही मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से खुशीराम और मायाराम, बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से गरिमा पाण्डेय, मायाराम, सुदामा त्रिपाठी, विनोद कुमार और अजीत वर्मा, सरोजनीनगर क्षेत्र से जकी मेंहदी जैदी, राज कुमारी लोधी, लखनऊ पश्चिम से अजय कुमार राजपूत, अब्बास मिर्जा हैदर, अब्दुल नदीम खान, एसएम दानिश, दिलीप सिंह व केडी शर्मा को अयोग्य घोषित किया गया है।

मलिहाबाद से राजेश कुमार, जितेंद्र और रमेश कुमार को अयोग्य करार दिया गया है। साथ ही आपको बता दें कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंसूर अहमद कुरैशी, विकास कुमार सोनकर के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र में निर्मला देवी व मुकुट बिहारी को अयोग्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ उत्तर से मंजू शुक्ल, केएस तिवारी, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री के साथ ही लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अम्बेश कुमार, कविता राखी, रमेश कुमार पाण्डेय को अयोग्य घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें

image