प्रॉपर्टी में निवेश से पहले तय करें कि आप वहां खुद रहना चाहते हैं या सिर्फ निवेश के लिए खरीदना चाहते हैं। यदि रहने के लिए खरीद रहे हैं तो लोकेशन और साइज पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा अलग-अलग समय पर जाकर वहां कुछ वक्त बिताएं, इससे माहौल का सही अंदाजा लगेगा। यदि निवेश के उद्देश्य से खरीद रहे हैं तो ग्रोथ की संभावना का आकलन जरूर करें। इसके अलावा आवागमन की सुविधा, मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर और इससे संबंधित भविष्य की योजनाओं, रेंटल इनकम की संभावना, शॉपिंग मॉल्स, स्कूल आदि की उपलब्धता को महत्व देना चाहिए।