आईसीआईसीआई बैंक ग्लोबल मार्केट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की घरेलू कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। साल 2025 की दूसरी छमाही में सोने का वायदा भाव 96,500 रुपये से लेकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज से बढ़कर 1,00,000 रुपये के आंकड़े को छू सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, 'सोने की कीमतें 96,500 रुपये से 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की नियर टर्म रेंज से बढ़कर साल की दूसरी छमाही में 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर सकती हैं।'