17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस से पहले सोना 27000 से नीचे आया, खरीदने का मौका

फेडरल रिजर्व के बयान से वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 1150 डॉलर से नीचे उतरने के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ramdeep mishra

•

Updated: 30 Oct 2015, 3:27 PM IST

फेडरल रिजर्व के बयान से वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 1150 डॉलर से नीचे उतरने के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।

वैश्विक दबाव की वजह से स्थानीय त्योहारी मांग आने के बावजूद सोना स्टैंडर्ड 245 रुपए लुढ़ककर 13 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 26830 रुपए प्रति दस ग्राम पर सोना बिटुर इतना ही फिसलकर 26680 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 28 सितंबर के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 22400 रुपए पर टिकी रही।

फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में स्पष्ट कहा गया था कि वह दिसंबर में होने वाली बैठक में एक दशक बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार करेगी। यह पहली बार है जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के लिए किसी बैठक का सीधा उल्लेख किया है। इससे डॉलर में तेजी देखी गई और सोने पर भारी दबाव रहा।

silver

लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सोना 1144.20 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया। इससे आज बाजार खुलते ही लगातार दूसरे दिन स्थानीय बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ गई। खास बात यह है कि त्योहारी मांग आने के बावजूद पीली धातु में गिरावट जारी है। आम तौर दीपावली से पहले इसमें तेजी देखी जाती है। वैश्विक दबाव में चांदी भी लुढ़क गई। चांदी हाजिर में 29 सितंबर के बाद की सबसे बड़ी 735 रुपए की गिरावट रही और यह पांच अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 36630 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 690 रुपए टूटकर 36550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

Gold silver coins embezzlement

दो सप्ताह से लगातार स्थिर चल रहे सिक्का लिवाली और बिकवाली के दाम भी गिरे हैं। एक-एक हजार रुपए फिसलकर सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 51 हजार और 52 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए। वैश्विक स्तर पर गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को एशियाई बाजारों में सोने में कुछ सुधार रहा।

gold

सिंगापुर में सोना हाजिर 2.4 डॉलर बढ़कर 1149.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर बढ़कर 1149 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मासांत पर तकनीकी खरीददारी के कारण सोने में मामूली सुधार आया है, लेकिन दिसंबर में ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी का भारी दबाव अभी कायम है। चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर बढ़कर 15.60 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी मांग आनी शुरू हो गई है, लेकिन वैश्विक स्तर पर कीमतों में भारी गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम लुढ़के हैं।