27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today (23 December 2021), Gold Price Today in India : गिरावट के साथ जारी हुए सोने के नए दाम, जानिए आपके शहर में आज का रेट

Gold Rate Today: सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 22 दिसंबर 2021 की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के भाव जारी कर दिए गए हैं। हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन चमकीली धातु के दामों में कमी से खरीदारों के चेहरे पर जरूर मुस्कान आ जाएगी। बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 48410 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुल, जो बीते दिन के 48680 रुपए के मुकाबले 230 रुपए की गिरावट के साथ खुला।

3 min read
Google source verification
Gold Rate Today

नई दिल्ली। Gold Rate Today (23 December 2021) : भारतीय सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। Gold Price Gold Price Today (23 December 2021): सप्ताह के मध्य में या चौथे दिन 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,000 रुपए के साथ खुला है, जो बीते दिन के मुकाबले 410 रुपए कम है। बीते दिन 10 ग्राम सोने का दाम 48410 रुपए था। इसी तरह देश में एक ग्राम सोने का रेट 4,800 है जो बीते दिन के भाव 4841 के मुकाबले 41 रुपए कम है।


वहीं 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो 23 दिसंबर 2021 को प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 47000 के साथ ओपन हुआ, जो बीते दिन के रेट 47410 की तुलना में 410 रुपए कम है। इसी तरह एक ग्राम सोने का भाव 4700 रहा, जो बीते दिन के भाव 4741 के मुकाबले 41 रुपए की गिरावट के साथ खुला।

यह भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today : महंगा हुआ सोना, चांदी में भी जबरदस्त उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Rate Today New Delhi


देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेटे सोने का 23 दिसंबर का रेट 51,600 रुपए के साथ खुला है, जो बीते दिन के गोल्ड के रेट 51,700 रुपए के मुकाबले 100 रुपए कम है। इसी तरह राजधानी में 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का रेट 47,300 है जबकि बीते दिन के दाम 47450 रुपए से 150 रुपए गिरावट के साथ खुला है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 दिसंबर को सोने का 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 48,000 के साथ खुला जो बीते दिन के भाव 48410 के मुकाबले गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के चौथे दिन गोल्ड की कीमतों में 410 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड रेट की बात करें तो गुरुवार को प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 47000 के साथ खुला, जबकि बीते दिन का रेट 47410 था। यहां भी 410 रुपए की गिरावट देखने को मिली।

कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो सप्ताह के चौथे दिन यहां रेट में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 50,100 रुपए के साथ खुला, जो बीते दिन के भाव 50150 से 50 रुपए कम रहा। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो प्रति ग्राम 47,400 के साथ सप्ताह के चौथे दिन की शुरुआत हुई जो बीते दिन के 47450 रुपए के मुकाबले 50 रुपए कम रही।


देश के महानगरों में शुमार चेन्नई में गोल्ट रेट की बात करें तो गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 23 दिसंबर को भाव 49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जो बीते दिन के भाव 50680 रुपए से 180 रुपए कम था। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड रेट की बात करें तो 23 दिसंबर को 45,370 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुला। यहां भी बीते दिन के मुकाबले सोने की कीमतों में 170 रुपए की कमी देखने को मिली। 22 दिंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 45540 रुपए था।


जयपुर सिटी की बात करें तो यहां गुरुवार 23 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का रेट 49,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुला। बीते दिन के मुकाबले यहां भी गोल्ड रेट में बदलाव देखने को मिला। बीते दिन भी सोने की कीमतें 49550 रुपए रहीं थीं। यानी सोने की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 47150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो बीते दिन के भाव 47300 रुपए के मुकाबले 150 रुपए की गिरावट के साथ खुला।


गुजरात की अहमदाबाद सिटी में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो सप्ताह के चौथे दिन 49,400 रुपए दर्ज किया गया, बीते दिन के मुकाबले गोल्ड के रेट 49540 रुपए के मुकाबले 140 रुपए कम रहा। इसी तरह 22 कैरेट सोने का दाम की बात करें तो 46650 रुपए दर्ज किया गया, जो बीते दिन के मुकाबले गिरावट के साथ खुला। 22 दिसंबर को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 46800 रुपए थी, यानि सोने के दाम में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

पुणे सिटी में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो सप्ताह के चौथे दिन 48,810 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। यहां भी बीते दिन के मुकाबले गोल्ड के रेट 48990 के मुकाबले 180 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने का दाम की बात करें तो 46280 रुपए दर्ज किया गया, जो बीते दिन के मुकाबले 180 रुपए कम रहा। बीते दिन 22 कैरेट का भाव 46460 रुपए था।

यह भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव


बेंगलुरु सिटी में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां गुरुवार 23 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का रेट 49260 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुला। बीते दिन के मुकाबले यहां गोल्ड रेट में 160 रुपए की गिरावट देखने को मिली। बीते दिन प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 49420 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 45150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो बीते दिन के भाव 45300 रुपए के मुकाबले 150 रुपए गिरावट के साथ खुला।