7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले जान लें आज के रेट

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Oct 29, 2024

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहर जैसे मुंबई, दिल्ली, जयपुर और नोएडा में 24 कैरेट सोना लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹73,400 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़े:- दिवाली से पहले जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानिए कितना महंगा या सस्ता हुआ है?

आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट (Gold Silver Price Today)

मुंबई

सोना (24 कैरेट): ₹77,750 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

दिल्ली

सोना (24 कैरेट): ₹80,592 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

जयपुर

सोना (24 कैरेट): ₹79,184 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

सोना (24 कैरेट): ₹78,590 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

सोना (24 कैरेट): ₹76,810 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

गुरुग्राम

सोना (24 कैरेट): ₹77,860 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

नोएडा

सोना (24 कैरेट): ₹ 80,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,01,900 प्रति किलोग्राम

लखनऊ

सोना (24 कैरेट): ₹79,262 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें? जानें हॉलमार्क पर ध्यान देना क्यों जरूरी है (Gold Silver Price Today)

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी होता है। उपभोक्ताओं को हमेशा सोने (Gold Silver Price Today) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क, सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। हॉलमार्किंग प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार होती है, जो उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने का भरोसा देती है। इसलिए, जब भी सोने की खरीदारी करें, हॉलमार्क का निशान जरूर जांचें और सुनिश्चित करें कि आप प्रमाणित और शुद्ध सोना ही खरीद रहे हैं।

ये भी पढ़े:-धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में आज के ताजा रेट

22 और 24 कैरेट सोने में क्या है अंतर? (Gold Silver Price Today)

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसकी नाजुकता के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाए जाते हैं, ताकि उससे मजबूत और टिकाऊ आभूषण बनाए जा सकें। इसी कारण से अधिकतर ज्वेलर्स 22 कैरेट में ही आभूषण बेचते हैं, ताकि सोने के आभूषण मजबूत और पहनने योग्य बने रहें। हॉलमार्क के जरिए ग्राहक अपनी खरीदी गई सोने की शुद्धता का प्रमाण पा सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे गुणवत्तापूर्ण आभूषण खरीद रहे हैं।