
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार पांचवें और अंतिम दिन यानी शुक्रवार को (06 मई, 2022) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,190 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक में तेज हुई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,920 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,010 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,690 रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया था। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 559 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। चांदी के दाम 1,179 रुपये की तेजी के बाद 63,427 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,676 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 52,010 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,749 और 24 कैरेट सोना 52,090 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,694 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,030 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,887 और 24 कैरेट 52,240 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: क्या आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? फटाफट यहां चेक करें अपने शहर का रेट
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 47,676 | 52,010 |
| मुंबई | 47,749 | 52,090 |
| कोलकाता | 47,694 | 52,030 |
| चेन्नई | 47,887 | 52,240 |
| बेंगलुरू | 47,786 | 52,130 |
| हैदराबाद | 47,823 | 52,170 |
| जयपुर | 47,749 | 52,090 |
| लखनऊ | 47,768 | 52,110 |
| भोपाल | 47,804 | 52,150 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,010 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,010 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Published on:
06 May 2022 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
