Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: आज 12 नवंबर मंगलवार के दिन सोने में गिरावट आई है। सोना खरीदने से पहले उसके ताजा भाव की जानकारी लेना जरूरी है। विभिन्न शहरों के ज्यादातर ज्वेलर्स सुबह के समय अपडेटेड गोल्ड प्राइस उपलब्ध कराते हैं। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के नए रेट।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Nov 12, 2024

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: देशभर में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। देशभर के सर्राफा मार्केट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 77,450 रुपए पर आ गया है, वहीं चांदी का भाव 91,000 रुपए किलो पर आ गया है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहर दिल्ली , मुंबई , जयपुर , कोलकाता , नोएडा समेत अन्य शहरों में सोने चांदी का ताजा भाव।

ये भी पढ़े:- LIC के नए प्रीमियम कलेक्शन में 22.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, चालू वित्त वर्ष में 1.33 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

देश के विभिन शहरों में सोने चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Delhi)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,440 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹91,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price in Mumbai)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹77,290 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹70,850 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव 91,000 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price in Jaipur)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹77,440 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,000 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹91,000 प्रति किलोग्राम है।

कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Kolkata)

आज 24 कैरेट सोना ₹77,290 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹70,850 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹91,000 प्रति किलोग्राम पर है।

नोएडा में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Noida)

नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹77,440 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹71,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹91,000 प्रति किलोग्राम पर है।

लखनऊ में सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Lucknow)

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹77,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,000 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹91,000 प्रति किलोग्राम है।

पटना में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Patna)

पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹77,340 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹70,900 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹91,000 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Chennai)

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,290 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹70,850 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम पर है।

गुरुग्राम में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Gurgaon)

गुरुग्राम में आज 24 कैरेट सोना ₹77,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹91,000 प्रति किलोग्राम है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता? (Gold Silver Price Today)

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने में भरोसा मिलता है।

ये भी पढ़े:-18 नवंबर को हो सकता है NTPC ग्रीन एनर्जी आईपीओ लॉन्च, ग्रे मार्केट में दिख रही तेजी

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर (Gold Silver Price Today)

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।