2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों जगह टूटे भाव, जानिए लेटेस्ट दाम

Gold Silver Price Today: सोने के दाम आज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोना लाल निशान पर है। उधर चांदी के घरेलू भाव में भारी तेजी देखी गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 15, 2026

Gold Silver Price Today

सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू और वायदा दोनों मार्केट्स में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 820 रुपये गिरकर 1,43,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 750 रुपये गिरकर 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 610 रुपये गिरकर 1,07,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

चांदी में आज भी तेजी

गुडरिटर्न्स के अनुसार, चांदी की कीमत में आज गुरुवार को भी भारी तेजी देखी जा रही है। चांदी का भाव 5,000 रुपये बढ़कर 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इससे चांदी के जल्द ही 3 लाख के स्तर पर पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.82 फीसदी या 38.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,597.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.66 फीसदी या 30.61 डॉलर की गिरावट के साथ 4,597.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 3.90 फीसदी या 3.56 डॉलर की गिरावट के साथ 87.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 5.07 फीसदी या 4.72 डॉलर की गिरावट के साथ 88.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर आज नहीं हो रहा कामकाज

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सुबह के सत्र में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। सुबह के सत्र के लिए आज ट्रेडिंग हॉलीडे है। मुंबई में बीएमसी चुनावों के चलते यह छुट्टी रखी गई है। एमसीएक्स पर शाम 5 बजे से कमोडिटी फ्यूचर्स में ट्रेडिंग शुरू होगी।

Story Loader