कारोबार

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का बढ़िया मौका, जानिए कितना हुआ सस्ता

दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 50,250 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमकी भी फीकी पड़ी है।

2 min read
Gold Silver Price

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में उतार चढाव जारी है। आज शनिवार को एक बार फिर फिर सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 50,250 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमकी भी फीकी पड़ी है। चांदी में भी 400 रुपए प्रति किलो कमी दर्ज की है। सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए इस समय यह अच्छा मौका है।


आज के सोने और चांदी के भाव
राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46,150 रुपए बना हुआ है और 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 50,250 रुपए पर है। वहीं, चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव 44,340 रुपए के साथ है। 60 रुपए गिरावट के साथ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 48,390 रुपए है। वहीं, चांदी की कीमत में 40 पैसे की कमी के साथ 400 रुपए किलो सस्ती हुई है। चांदी का आज का भाव 67,900 रुपए तक पहुंच गया। बीते दिन की बात करे तो चांदी 68,300 रुपए किलो बिक रही थी।

जानिए कहां कितने बिक रहा है सोना...








































शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,15050,250
मुंबई46,12047,120
चेन्नई44,34048,390
कोलकाता46,66049,210
लखऩऊ46,15050,250
बेंगलुरु44,00048,000

जानिए क्या कहते है जानकार
सोने और चांदी की कीमत में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की दरें वैश्विक सोने की दरों पर निर्भर करती हैं, जो मुद्रास्फीति, वैश्विक कीमतों में बदलाव, केंद्रीय बैंक के सोने के भंडार, उतार-चढ़ाव वाली ब्याज दरों और आभूषण बाजारों सहित कई अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित होती हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना महंगा होने वाला है। बताया जा रहा है कि दिवाली तक सोना 55 हजार से 60 हजार के करीब पहुंच सकता है।

Published on:
26 Jun 2021 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर