21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों की इस हफ्ते हुई मौज, सोना भी उछला, जानिए 24, 22, 20 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी दर्ज हुई है। चांदी में तो जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यूएस-ईरान तनाव के चलते सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 21, 2026

Gold Silver Price Today

इस हफ्ते चांदी में भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़त लेकर बंद हुई थीं। वहीं, चांदी में जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने का घरेलू वायदा भाव 0.07 फीसदी या 117 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते की बात करें, तो सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई है। शुक्रवार, 13 फरवरी को सोने का वायदा भाव 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस हफ्ते सोने की कीमत में 981 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज हुआ है।

चांदी में जबरदस्त उछाल

उधर चांदी की कीमत में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई। शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी 4.41 फीसदी या 10,649 रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ 2,52,042 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस हफ्ते चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। शुक्रवार 13 फरवरी को चांदी 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 8,584 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।

24, 22, 20, 18 और 14 कैरेट गोल्ड के रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैरेट (Karat)सोने का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,55,070
22 कैरेट₹1,51,340
20 कैरेट₹1,38,010
18 कैरेट₹1,25,600
14 कैरेट₹1,00,020

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी बढ़त दर्ज हुई। कॉमेक्स पर सोना 1.67 फीसदी या 83.50 डॉलर की बढ़त के साथ 5,080.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.23 फीसदी या 111.35 डॉलर की बढ़त के साथ 5107.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर चांदी

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। शुक्रवार को कॉमेक्स पर चांदी 6.07 फीसदी या 4.74 डॉलर की बढ़त के साथ 82.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। वहीं, सिल्वर स्पॉट 7.82 फीसदी या 6.14 डॉलर की बढ़त के साथ 84.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।